MPTET में अब निगेटिव मार्किंग होगी:इशारे, कानाफूसी करने और बोलने से भी बनेगा नकल का केस

Updated on 27-12-2022 05:19 PM

स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग के स्कूलों में उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Higher Secondary Teacher Eligibility Test) के लिए एम्प्लॉइज सिलेक्शन बोर्ड (ESB) ने रूलबुक जारी कर दी है। इसके तहत अब परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स की निगेटिव मार्किंग का प्रावधान किया गया। इसके तहत चार प्रश्नों के गलत उत्तर पर एक सही सवाल के जवाब का एक नंबर काटा जाएगा। इस परीक्षा में पूछा जाने वाला हर सवाल एक नंबर का होगा।

यह परीक्षा ऑनलाइन होगी। परीक्षा में यदि कोई इशारा या कानाफूसी करता है या अन्य परीक्षार्थी से किसी भी तरह से कॉन्टैक्ट करता है, तो भी नकल का मामला (UFM) बनाया जाएगा। इसके अलावा चिल्लाने, बोलने पर भी नकल का मामला बन सकता है।

12 जनवरी से भरे जाएंगे फॉर्म, 1 मार्च से ऑनलाइन एग्जाम

उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के फॉर्म 12 जनवरी से भरे जाएंगे। आवेदन ऑनलाइन करना होंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 जनवरी तय की गई है। इसमें संशोधन 12 जनवरी से लेकर 1 फरवरी तक किए जा सकेंगे। यह परीक्षा 1 मार्च से शुरू हो जाएगी। परीक्षा रोजाना दो पालियों में होगी।

आजीवन रहेगी इस परीक्षा की वैधता

इस शिक्षक पात्रता परीक्षा की वैधता आजीवन रहेगी। 2018 और इसके बाद आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए यह लागू होगी। इसका मतलब यह है कि 2018 या इसके बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा में क्वालिफाई अभ्यर्थियों को फिर से पात्रता परीक्षा नहीं देना होगी। शिक्षकों के खाली पदों की नियुक्ति के लिए विभाग द्वारा शिक्षक चयन परीक्षा होगी। इसमें क्वालिफाई अभ्यर्थी को शामिल होना होगा।

7 पॉइंट्स के आधार पर निरस्त होंगे सवाल

परीक्षा के बाद अभ्यर्थी प्रश्न-पत्र के विषय में आपत्ति कर सकते हैं। सब्जेक्ट एक्सपर्ट इनकी जांच करेंगे। सात पॉइंट्स के आधार पर सवाल निरस्त किए जा सकते हैं। ये पॉइंट्स इस प्रकार रहेंगे...

  • सवालों की संरचना गलत होना।
  • उत्तर के रूप में दिए गए ऑप्शन में से एक से अधिक ऑप्शन सही हों।
  • कोई भी ऑप्शन सही न हो।
  • क्वेश्चन पेपर के किसी प्रश्न में इंग्लिश और हिंदी अनुवाद में भिन्नता हो, जिसके कारण दोनों के अलग अर्थ निकलते हों और सही उत्तर नहीं होता हो।
  • कोई प्रिंटिंग मिस्टेक हुई हो, जिससे सही उत्तर नहीं मिलता हो या एक से अधिक ऑप्शन सही हों।
  • अन्य कोई कारण, जिसे विषय विशेषज्ञ समिति द्वारा सही माना जाए।
  • एक्सपर्ट कमेटी की अनुशंसा के मुताबिक ऐसे निरस्त किए गए प्रश्नों के लिए मिले अंकों के अनुपात में बोर्ड अंक प्रदान करता है।
  • 150 नंबर का पेपर होगा

    पात्रता परीक्षा में 150 अंकों का एक प्रश्न पत्र होगा। परीक्षा का समय 2.30 घंटे रहेगा। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। हर प्रश्न एक नंबर का होगा। प्रति चार प्रश्नों के गलत उत्तर पर एक नंबर काटा जाएगा। प्रश्न पत्र के दो भाग होंगे। भाग A सभी के लिए अनिवार्य होगा। भाग B के तहत शामिल विषयों में से किसी एक विषय का चयन करना होगा। भाग A 30 और भाग B 120 नंबर का होगा। इस ग्रुप में 16 विषय रहेंगे, जिसमें से अभ्यर्थी को अपने पीजी विषय में ही परीक्षा में शामिल होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.