ये रंग की भी चोरी करना चाह रहे हैं, इनकी तो काली टोपी है... राकेश टिकैत ने बीजेपी पर साधा निशाना

Updated on 10-01-2023 06:59 PM
ग्‍वालियर: ग्वालियर के डबरा पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने भारतीय किसान यूनियन और मजदूर महापंचायत को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि भगवा भाजपा का रंग नहीं भाजपा की तो काली टोपी है यह उसे ओढ़ लें। टिकैत ने कहा की बीजेपी रंग की चोरी करना चाहते है। साथ ही उन्‍होंने किसान आंदोलन को लेकर कहा कि देश में फिर एक बड़े आंदोलन की जरूरत है। केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की शय पर निजी कंपनियों ने बड़े-बड़े गोदाम बना लिए हैं।
किसान नेता राकेश टिकैत सोमवार को ग्वालियर के डबरा पहुंचे। यहां उन्‍होंने मजदूर एवं किसानों की महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में 182 उपमंडी मध्य प्रदेश सरकार ने बेच दी है। सरकार को कृषि कानून वापस होने का भी भरोसा ही नहीं था। उन्होंने कहा कि नया सीड बिल लेकर केंद्र सरकार आ रही है, हाउस में रखा हुआ है, कभी भी लागू कर सकते हैं। सरकार विदेश से जीएल सरसों बीज लेकर आ रहे हैं, उन्हें अपने देश के बीज पर भरोसा ही नहीं है। उन्होंने कहा कि 13 महीनों के आंदोलन में किसानों में कोई भेदभाव नहीं था।

देश में फिर बड़े आंदोलन की जरूरत- टिकैत


किसान नेता राकेश टिकैत ने बीजेपी पर हमलवर होते हुए कहा देश में फिर एक बड़े आंदोलन की जरूरत है, केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की शय पर निजी कंपनियों द्वारा बड़े-बड़े गोदाम बना लिए हैं। टिकैत ने कहा कि चौधरी चरण सिंह कहा करते थे कि भिखारी व व्यापारी से बच कर रहना चाहिए।

बीजेपी रंग की चोरी करना चाहती है- टिकैत


किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को जिंदा रहना है, तो आंदोलन से जुड़ना ही पड़ेगा। उन्‍होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी रंगों की भी चोरी करती है, भगवा रंग देश को आजाद कराने वाले दीवानों और संतों का रंग है, इनकी तो काली टोपी है। उन्होंने कहा कि यह देश आंदोलन की भाषा समझता है इस देश को खेत में हल चलाने वाले किसान और मजदूर ही चलाएंगे यह देश का किसान हल चलाना भूल गया तो देश बर्बाद हो जाएगा। देश में इस समय कलम और कैमरा पर बंदूक का पहरा है।
फसल, नस्ल बचाने फिर से कुर्बानी की जरूरत- टिकैत
महापंचायत में आए हुए किसानों और मजदूरों को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा इस समय फसल, नस्ल बचाने के लिए फिर से कुर्बानी की जरूरत है। उन्होंने कहा सरकार ने जिस तरह अग्निवीर योजना लागू की है यह योजना जब अग्निवीर 4 साल बाद रिटायर होंगे तो यही नौजवान क्रांतिवीर हो जाएंगे। देश का नौजवान इनसे जवाब मांग रहा है किसी का नाम न लेते हुए टिकैत ने कहा कि जो अपनी पार्टी के नेताओं को सम्मान नहीं दे सकता वह देश के किसानों को क्या सम्मान देगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.