दुम दबाकर भागे चोर :एक्टिवा का ताला तोड़ा, गाड़ी मालिक को देखा तो छोड़कर भागा

Updated on 15-12-2022 05:30 PM

ग्वालियर में सोशल मीडिया पर एक CCTV फुटेज वायरल हो रहा है। इसमें वाहन चोर एक घर के बाहर खड़ी एक्टिवा का लॉक तोड़ता है। सिर्फ 3 सेकंड में वह लॉक तोड़ देता है। जैसे ही चोर गाड़ी लेकर निकलने वाला होता है तो वाहन मालिक आ जाता है। उसे देखकर चोर गाड़ी वहीं छोड़कर भागता है। वाहन मालिक भी उसका पीछा करता है। जिस पर वह आगे खड़े अपने बाइक सवार साथी के साथ वाहन पर सवार होकर भाग जाता है।

पर इस दौरान वाहन चोर के चेहरे पर डर दिखता है। घटना डीडीवाना ओली लश्कर की है। घटना स्थल से 200 मीटर की दूसरी पर दो पॉइंट पर पुलिस चैकिंग कर रही थी। पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। अब यह फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

शहर के डीडवाना ओली निवासी ओम अग्रवाल लॉ स्टूडेंट है और उनके पिता कारोबारी है। डीडवाना ओली में ही उनकी शॉप है। शाम को ओम, बाजार से घूमकर घर आया और एक्टिवा को दरवाजे पर खड़ी अंदर चला गया। कुछ ही देर बाद उसकी नजर अंदर CCTV कैमरे की स्क्रीन पर पड़ी। उसने देखा कि एक बाइक से दो युवक आए। दोनों युवक उसे संदिग्ध दिखे और उसने उनकी निगरानी की तो एक युवक बाइक पर बैठा रहा तो दूसरा उसकी एक्टिवा के पास आया और लॉक तोडऩा शुरू कर दिया। बदमाश को एक्टिवा का लॉक तोड़ते देखकर ओम नीचे भागा और जब वह नीचे पहुंचा बदमाश उसकी एक्टिवा का लॉक तोड़कर स्टॉर्ट कर चुका था। उसे दौड़कर आते देखकर बदमाश एक्टिवा को छोड़कर अपने साथी के पास पहुंचा और भाग निकला।
कमर पर लगा दिखा कट्‌टा
छात्र ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो उसकी नजर बदमाश की कमर पर लगे कट्टे पर पड़ी तो वह घबरा गया और इसी बीच बदमाश भाग निकले। छात्र का कहना है कि यदि वह बदमाशों के और करीब जाता तो वह फायर भी कर सकते थे।
बदमाशों के चेहरे खुले हुए थे
- बदमाशों के चेहरे खुले हुए थे ऐसा छात्र ने पुलिस को बताया है। छात्र का कहना है कि बाइक चला रहा बदमाश हेलमेट लगाए था, जबकि जो बदमाश लॉक तोड़ रहा था उसका चेहरा खुला हुआ था और उसके सिर पर साफी बंधी हुई थी। यदि छात्र एक्टिवा चोरी करने वाले को वापस देखेगा तो पहचान लेगा।
हर दिन चार से पांच वाहन हो रहे चोरी
शहर में कई वाहन चोर गिरोह सक्रिय हैं जो हर दिन चार से पांच वाहन चोरी कर रहे हैं। उनके टारगेट पर बाजार, कोचिंग सेंटर व पॉश कॉलोनियां रहती हैं। पुलिस भी करीब आधा सैकड़ा स्थानों पर वाहनों की चेकिंग करती है। लेकिन यह चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ते हैं, क्योंकि पुलिस का ध्यान सिर्फ चालानी कार्रवाई पर रहता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.