जी-20 के थिंक-20 कार्यक्रम का आज समापन

Updated on 17-01-2023 06:10 PM

कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल में जी-20 के थिंक-20दो दिनी कार्यक्रम का समापन 17 जनवरी को होगा। दो दिनी बैठक में "पर्यावरण सम्मत जीवन शैली, नैतिक मूल्य तथा सुमंगलमय युक्त वैश्विक सुशासन" पर देश-विदेश से आए मंत्री और विषय-विशेषज्ञों द्वारा विचार-मंथन किया जा रहा है। पहले दिन 16 जनवरी को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक का उद्घाटन किया। अंतिम दिन 17 जनवरी को पहले दो प्लेनरी सेशन, एक राउण्ड टेबल बैठक तथा एक वेलेडिक्ट्री सेशन होगा।

समापन सत्र की अध्यक्षता पूर्व राजदूत एवं रिसर्च एडवाइजरी कौंसिल ऑफ आरआईएस के श्री एस.टी. देवारे करेंगे। डीजी, आरआईएस एण्ड मध्यप्रदेश राज्य नीति आयोग एवं एआईजीजीपीए के वाइस चेयरमेन प्रो. सचिन चतुर्वेदी कॉन्फ्रेंस रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। स्पेशल रिमॉर्क इण्डिया में नीदरलैण्ड के एम्बेसेडर श्री मार्टेन, वान डेन बर्ग, इण्डिया में जर्मन डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन के हेड श्री उबे गेहलेन, बांग्लादेश के सेन्टर फॉर पॉलिसी डायलाग (सी.पी.डी.) की डिस्टिंग्विश फेलो डॉ. देबाप्रिया भट्टाचार्या और भारत के विदेश मामलों के मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री संदीप चक्रवर्ती देंगे। मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के ओएसडी, एआईजीजीपीए के एडिशनल सीईओ श्री लोकेश शर्मा धन्यवाद ज्ञापित करेंगे।

चौथा प्लेनरी सेशन पूर्व राजदूत श्री अमर सिन्हा की अध्यक्षता में रोल ऑफ ट्राईएंगुलर कॉ-आपरेशन इन लोकेलाइजेशन ऑफ एसडीजी विषय पर होगा। इस सेशन में मुख्य वक्ता भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी श्री संदीप चक्रवर्ती होंगे। इसके पेनलिस्ट जर्मन डेव्हलपमेंट को-ऑपरेशन इन इण्डिया एण्ड मिनिस्टर एट द जर्मन एम्बेसी इन न्यू देहली के हेड श्री उबे गेहलेन, को-ऑर्डीनेटर इंटरनेशनल एक्सचेंज एण्ड को-ऑपरेशन, इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (आईपीईए) ब्राजील के डॉ. आन्द्रे डी मेलो ई सूजा, जर्मन इंस्टीट्यूट फॉर डेव्हलपमेंट एण्ड सस्टेनेबिलिटी (आईडीओएस) जर्मनी के एसोसिएट रिसर्चर श्री गेरार्डो ब्राशो, नई दिल्ली में सीनियर रिसर्च एसोसिएट, मनोहर पर्रीकर इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एण्ड एनॉलिसिस (एमपीआईडीएसए) डॉ. रुचिता बेरी, जर्मन इंस्टीट्यूट फॉर डेव्हलपमेंट एण्ड सस्टेनेबिलिटी (आईडीओएस) जर्मनी के हेड रिसर्च प्रोग्राम डॉ. स्टीफन क्लिंजेबेल रहेंगे। इनके साथ पेनल में द एशिया फाउण्डेशन की सीनियर डायरेक्टर सुश्री एन्थिया मुलाकला, चीन एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. झेंग चुआन होंग और पेरिस से आर्गेनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक को-ऑपरेशन एण्ड डेव्हलपमेंट पेरिस की सुश्री एना फर्नाण्डीस ऑनलाइन जुड़ेंगी।

प्लेनरी सेशन के बाद ग्लोबल साउथ एण्ड ग्लोबल गवर्नेंस फॉर लाइफ पर राउण्ड टेबल मीटिंग होगी, जिसके मॉडरेटर ऋषिहुड यूनिवर्सिटी सोनीपत के वाइस चांसलर प्रो. शोभित माथुर होंगे। इसके पेनलिस्ट में सेन्टर फॉर पॉलिसी डायलाग (सीपीडी), बांग्लादेश की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. फेहमिदा खातून, नेशनल काउंसिल फॉर साइंटिफिक एण्ड टेक्निकल रिसर्च अर्जेंटीना के सीनियर इन्वेस्टिगेटर डॉ. ग्लेडिस लेचिनी, मिनिस्ट्री ऑफ नेशनल डेव्हलपमेंट प्लानिंग, इंडोनेशिया के फॉरेन पॉलिसी एण्ड इंटरनेशनल डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर डॉ. विस्नु उटोमो, पॉलिसी ब्रिज टैंक प्रोग्राम : अफ्रीकन यूनियन डेव्हलपमेंट एजेन्सी, साउथ अफ्रीका की लीड को-ऑर्डिनेटर सुश्री पॉमेला गोपॉल, शामिल हैं।

पाँचवाँ और अंतिम प्लेनरी सेशन प्रो. मुस्तफिजूर रहमान की अध्यक्षता में “न्यू कॉम्पलीमेंट्रीज इन ट्रेड एण्ड वेल्यू चेन्स’’ विषय पर होगा। इसके पेनलिस्ट में द इकॉनॉमिक पॉलिसी रिसर्च फाउण्डेशन ऑफ टर्की के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सैत अकमान ऑनलाइन शामिल होंगे। नेपाल के एसएडब्ल्यूटीईई के चेयरमेन डॉ. पोशराज पाण्डे, इन्टीट्यूट फॉर ग्लोबल डायलॉग, दक्षिण अफ्रीका के रिसर्चर श्री मिकाटे किसो कुबाई, देहली स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स नई दिल्ली के डॉ. दिव्येंदु मैती, सेंटर फॉर मैनेजमेंट डेव्हलपमेंट, नाईजीरिया के प्रिसिंपल कोर्स फेसिलिटेटर एण्ड रिसर्च ऑफीसर श्री ओलूसियून एन्ड्र्यू इशोला और सिक्किम यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ सोशियल साइंस के डीन प्रो. नवल के. पासवान शामिल होंगे।

दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन के बाद जी-20 के थिंक-20 में शामिल देश-विदेश के प्रतिनिधि एवं मंत्री गण साँची दर्शन पर जायेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.