भोपाल के कृष्णापुरम सोसाइटी में थिंक गैस की लाइन क्षतिग्रस्त

Updated on 12-08-2024 07:10 PM

भोपालथिंक गैस को भोपाल में कृष्णापुरम सोसाइटी में उसकी लाइन क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना दी गई।उस क्षेत्र में 60 से अधिक परिवारों को गैस आपूर्ति बाधित होने की सूचना पर थिंक गैस की इमर्जेंसी टीम तत्काल घटनास्थल पर

 पहुंची और टीम ने पाया कि अज्ञात थर्ड पार्टी उस क्षेत्र में खोदाई का कार्य कर रही थी और लाइन क्षतिग्रस्त की और किसी को इसकी 

सूचना दिए बगैर वे खोदे गए क्षेत्र को छोड़कर चले गए पूछताछ करने के बावजूद थिंक गैस को उस थर्ड पार्टी के बारे में कोई सटीक 

जानकारी नहीं मिल सकी बारिश होने और पानी जमा होने के बावजूद थिंक गैस की टीम ने पाइपलाइन को ठीक कर दिया और ग्राहकों 

को गैस की आपूर्ति बहाल कर दी यह ग्राहकों की सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है कि ऐसी किसी भी थर्ड पार्टी को थिंक गैस टीम को सूचित

 किए बगैर खोदाई को कोई कार्य नहीं करना चाहिए थिंक गैस ने भूमिगत पाइपलाइन से अवगत कराने के लिए गैस पाइपलाइन के मार्ग 

पर मार्कर लगाए हैं इस तरह के नुकसान से ना केवल ग्राहकों को गैस आपूर्ति बाधित होती हैबल्कि लोगों के जीवन और संपत्ति को खतरा 

भी पैदा होता है। गैस पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाने का कृत्य स्पष्ट रूप से पेट्रोलियम और खनिज पाइपलाइन (भूमि में उपयोगकर्ता के 

अधिकार का अधिग्रहणअधिनियम,(पीएमपी एक्ट)1962 की धारा 15(1) और (2) के साथ आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध की

श्रेणी में आता है। ये उल्लंघन सज्ञेय अपराध हैं और इसमें 25 करोड़ रुपये तक का जुर्माना और तीन साल तक के कारावास का प्रावधान है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.