इस बार बप्पा को घर लाना महंगा पड़ेगा

Updated on 05-09-2021 11:02 PM
भोपाल। प्रशासन और पर्यावरण विभाग के मूर्तिकारों को मिट्टी के श्रीगणेश निर्माण के दिशा-निर्देश और कोरोना की तीसरी लहर की आंशका के चलते इस बार शहर में मांग के हिसाब से काफी कम गणेशजी की प्रतिमाओं का निर्माण किया गया है, वहीं लागत बढऩे से इस बार गणपति बप्पा को अपने घर लाना भक्तों को काफी महंगा पड़ेगा। कई मूर्तिकारों ने अपना पुराना स्टॉक ही इस बार बाजार में उपलब्ध कराया है, पुरानी मूर्तियों का रंग-रोगन किया गया है।
 इस बार गणेश महोत्सव 10 सितंबर से शुरू हो रहा है, लेकिन कोरोना वायरस के चलते महानगर में मूर्ति निर्माण स्थलों पर सन्नाटा पसरा पड़ा हुआ है। ऐसे में भक्तों को 1 फीट से अधिक ऊंचाई वाली भगवान गणेश की प्रतिमा मिल सकने की संभावना कम ही है, क्योंकि शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देश के बाद बड़ी मूर्तियां नहीं के बराबर बनी हैं। शहर में हर साल गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। बाजारों से लेकर गलियों तक में गणेश उत्सव के लिए आकर्षक पंडाल सजाए जाते हैं, लेकिन दूसरा साल भी सब सूना-सूना रहेगा। मूर्तियां काफी महंगी, भगवान गणेश की जो प्रतिमा 5 फीट की पिछले साल पांच हजार रुपये में मिलती थी, वह इस बार इन रुपयों में ढाई फीट की प्रतिमा मिल रही है।
घर में ही रहकर मनाना पड़ेगा गणेशोत्सव
त्योहारों को लेकर प्रशासन की गाइडलाइन के तहत इस बार भी घरों में रहकर ही गणेशोत्सव शहरवासियों को मनाना पड़ेगा। शहर में इस बार भी श्रीगणेशजी के बड़े पंडाल और झांकियां नहीं सज सकेंगी और न ही कोई बड़ा आयोजन हो सकेंगे। इसके पहले ईद, मोहर्रम, जन्माष्टमी के आयोजन भी शहर में नहीं हो सके थे। मटकी फोड़ को भी अनुमतियां नहीं दी गई थीं। गणेशोत्सव के तहत मंदिरों में भीड नहीं होने दी जाएगी। कोरोना वायरस के चलते प्रशासन जरूरी कदम उठा रहा है। इसके लिए सार्वजनिक स्थानों पर मूर्ति स्थापना और कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सकेगा। हालांकि शहर राजनीतिक गतिविधियां जारी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.