हाइवे पर दंपति से लूट करने वाले धरे:पुलिस ने स्कैच से कराई लुटेरों की पहचान, 7 दिन में पकड़े लुटेरे

Updated on 05-12-2022 05:22 PM

ग्वालियर के घाटीगांव में दंपति पर कट्टा अड़ाकर जेवर-नकदी लूटने वाले दो बदमाशों को 7 दिन की मशक्कत के बाद घाटीगांव थाना पुलिस ने पकड़ लिया है। जबकि एक बदमाश अभी भी फरार है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पकड़े गए बदमाशों से लूटा गया माल भी बरामद हुआ है। हाइवे पर पुलिस के कहीं कोई CCTV फुटेज नहीं मिली थे।

इसके बाद पुलिस ने पारंपरिक तरीके से फरियादी से लुटेरों का स्कैच बनवाया और उसे मुखिबर के बीच में घुमाया। जिसके बाद एक टिप मिली और लूट का खुलासा पुलिस ने कर दिया। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर अन्य वारदातों की पड़ताल में जुट गई है।

सात दिन पहले बीते शनिवार की शाम घाटीगांव थाना क्षेत्र के हाइवे पर सिमरिया मोड पर भागवत कथा की डलिया रखने आए गोला का मंदिर नारायण विहार कॉलोनी निवासी गांधी प्रसाद शर्मा, उनकी पत्नी रेखा और बुआ कस्तुरी के के साथ लूट हुई थी। जब वह डलिया रखने और निमंत्रण करने के बाद ऑटो से वापस लौट रहे थे और अभी सिमरिया मोड पर पहुंचे थे कि तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक आए और ओवरटेक कर बाइक ऑटो के सामने रोक दी। वह कुछ समझ पाते उससे पहले ही एक बदमाश उनके पास पहुंचा और कट्टा अड़ा दिया और दूसरे बदमाश ने उनसे 19 हजार रुपए और सवा दो तोला वजनी सोने के जेवर उतरवा लिए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद लूट का मामला दर्ज किया था। हाइवे पर हुई लूट को पुलिस ने गंभीरता से लिया था।
स्कैच से मिला लुटेरों का सुराग
जिस जगह बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया वहां पर CCTV कैमरे नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने फरियादी के बताए अनुसार आरोपियों के स्कैच बनवा कर पड़ताल की तो लुटेरों का सुराग मिला और सुराग के आधार पर एक बदमाश को आरोन के पाटई तो दूसरे को मोहना से पकड़ लिया है। जबकि तीसरा लुटेरा अभी पुलिस के हाथ नहीं आया है। फरार आरोपी की तलाश मेें पुलिस की तीन पार्टी दबिश दे रही है। पकड़े गए बदमाशों से वारदात में प्रयुक्त बाइक के साथ ही लुटे गए 9 हजार रुपए व कान के बाले मिल गए हैं। जबकि शेष सामान फरार आरोपी पर है।
अन्य वारदात के संबंध में पूछताछ जारी
- पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि इनसे शहर व हाइवे पर अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ करने पर कोई बड़ी लीड मिल सकती है। पकड़े गए दोनों बदमाशा पेशेवर आरोपी हैं।
पुलिस का कहना
इस मामले में एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया ने बताया कि घाटीगांव में हुई लूट के दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच व घाटीगांव थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पकड़ा है, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.