भारत रत्न डॉ.अम्बेडकर के विचारों ने लोगों को समर्थ और जागरूक बनाया : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 20-04-2023 05:44 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महापुरूषों की प्रतिमाएँ हमारा मार्गदर्शन और पथप्रदर्शन करती हैं। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हमें यही याद दिलाएगी कि उनके द्वारा बनाए गए संविधान के प्रावधानों के परिणामस्वरूप ही हम जनता के प्रतिनिधि के रूप विधायक और मंत्री का दायित्व निभा रहे हैं। बाबा साहेब के उदघोष " शिक्षित बनो-संगठित रहो- संघर्ष करो" ने हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने में समर्थ बनाया। बाबा साहेब कुछ लोगों के नहीं सभी देशवासियों के श्रद्धा के केंद्र हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम, गृह तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और विधानसभा की अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण समिति के अध्यक्ष इंजीनियर प्रदीप लारिया विशेष रूप से उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सामाजिक न्याय के प्रणेता तथा दलित, शोषित, पीड़ितों को उनके अधिकार दिलवाने का मार्ग प्रशस्त करने वाले श्रद्धेय बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर को मानने के साथ ही उनके विचारों को आत्मसात करना आवश्यक है। उनके सपनों को साकार करने के लिए हमें उस दिशा में प्रतिदिन का कार्य करने और समतामूलक समाज के निर्माण के लिए सकारात्मक प्रयास करने का संकल्प लेना होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश का सौभाग्य है कि डॉ. अम्बेडकर का जन्म महू में हुआ, जिसका नामकरण उन्हीं के नाम पर किया गया है। राज्य सरकार द्वारा महू में डॉ अम्बेडकर का स्मारक निर्मित कराया गया था। अब सेना से भूमि मिल जाने से महू आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर ने समाज को चेतना दी। परिणामस्वरूप समाज का हर वर्ग शिक्षित होने के लिए प्रयासरत है। राज्य सरकार का भी निरंतर प्रयास है कि समाज का कोई भी वर्ग शिक्षा से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। कार्यक्रम को नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने भी संबोधित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.