तीन दिवसीय जन जोधा नाट्य समारोह आज से

Updated on 10-02-2022 06:18 PM

सीरियल में नहीं रियल में देखे ऐतिहासिक नाटक
धार ।  नाटक मंचीय परंपरा की एक लोक आकर्षक विधा है। राजा भोज की धारा नगरी में तो नाटकों को इतना महत्व रहा है कि नाटक भोजशाला की दीवारों पर भी उंकेरे गए हैं।  प्रतिवर्ष होने वाले लोकप्रिय नाटक इस वर्ष भी धारा नगरी में होने से नाटीस्नेहियों में हर्ष है। स्वराज संस्थान संचालनालय द्वारा प्रतिवर्ष जनयोद्धा नाट्य समारोह का अभिनव आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत तीन दिवसीय नृत्य नाट्य समारोह का आयोजन 11 से 13 फरवरी तक जिला मुख्यालय धार पर किया जा रहा है। मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग, स्वराज संस्थान संचालनालय, जिला प्रशासन धार और भोज शोध संस्थान के सहकार से यह नाट्य समारोह प्रतिदिन शाम ठीक 7:00 बजे से स्थानीय विक्रम का मंदिर लालबाग परिसर में आयोजित होंगे। नाट्य समारोह के पहले दिन 11 फरवरी को निर्देशक योगेश तिवारी संप्रेषण नाट्य मंच कटनी द्वारा प्रसिद्ध  क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल, 12 फरवरी को माधव बारीक के निर्देशन में वीरांगना झांसी की रानी का मंचन कीर्ति बेले एंड परफॉर्मिंग आर्ट भोपाल तथा अंतिम दिन 13 फरवरी को नृत्य नाट्य संस्था भोपाल द्वारा आजादी की अग्नि सिखाएं नाटक की प्रस्तुति निर्देशक तरुण पांडे के निर्देशन में की जाएगी इन नाटकों की अवधि मात्र डेढ़ घंटे की है। नाटकों में प्रवेश पूर्णता निःशुल्क है। स्थानीय संयोजक डॉ दीपेंद्र शर्मा ने बताया कि कोविड नियमों के अनुसार यह आयोजन किया जाएगा। सभी दर्शकों से अनुरोध है कि वह मास्क पहनकर नाटकों का आनंद लें। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राकी मक्कड़ ने दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.