ऐतिहासिक नगरी महेश्वर में होंगे सलालम के रोमांचक मुकाबले

Updated on 29-01-2023 05:31 PM

खरगोन जिले में नर्मदा नदी के किनारे बसा महेश्वर न सिर्फ सुंदर एवं भव्य घाटों और माहेश्वरी साड़ियों के लिए प्रसिद्ध है बल्कि अब महेश्वर की सहस्त्रधारा कैनो सलालम के लिए भी जाना जाता है। इसे प्रदेश का सबसे उपयुक्त प्राकृतिक स्थल मना गया है, जहाँ खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के कैनोइंग (सलालम) के मुकाबले 6 और 7 फरवरी को होंगे।

मध्यप्रदेश की मेजबानी में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पहली बार वॉटर स्पोर्ट्स को भी शामिल किया गया है। इसमें कैनो सलालम और क्याकिंग के 2 महत्वपूर्ण खेल विद्याएँ हैं, जो आज-कल बहुत लोकप्रिय हैं। कैनो सलालम नदी की तेज धारा और क्याकिंग स्थायी जल सतह पर विशेष नाव के द्वारा होता है। वॉटर स्पोर्ट्स के रोइंग और क्याकिंग के मुकाबले भोपाल के बड़े तालाब स्थित मध्यप्रदेश राज्य वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी में होंगे। आगामी 1 से 3 फरवरी तक क्याकिंग स्प्रिंट और 7 से 9 फरवरी तक रोइंग के मुकाबले होंगे।

कैनो सलालम में खिलाड़ी को विशेष बोट में पानी की तेज धारा में एक ऐसे द्वार को पार करना होता है जो हवा में बनी रहती है। बिना छुए बहुत ही कम समय में उस द्वार को पार करने पर खिलाड़ी को नंबर मिलते हैं। खिलाड़ियों को उल्टी तेज धारा में भी नाव को पार करना होता है। प्रवाहित जल धारा में 6 या इससे अधिक द्वार बनाए जाते हैं, जिसे खिलाड़ी को पार करना होता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.