जंगल में पर्यटकों की जिप्सी के सामने आ गया टाइगर परिवार, लगाना पड़ा रिवर्स गियर, देखें वीडियो
Updated on
10-01-2023 07:01 PM
नर्मदापुरम: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पार्क (Satpura Tiger Reserve Video) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो काफी रोमांचकारी है लेकिन जिप्सी में बैठे पर्यटकों की सांसें अटकी हुई थी। इन दिनों एमपी के टाइगर रिजर्व पार्क पर्यटकों के गुलजार हैं। जंगल सफारी के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। टाइगर स्टेट एमपी में लोगों बाघों का दीदार करने आ रहे हैं। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों का सामना बाघ परिवार से हुआ है।
पर्यटक में जंगल में जंगली जानवरों का दीदार करने निकले थे। सफारी के दौरान पर्यटकों की जिप्सी के सामने टाइगर फैमिली आ गया है। एक साथ तीन बाघ विपरीत दिशा से जिप्सी के करीब आ रहे थे। यह दृश्य पर्यटकों के लिए काफी अद्भुत था। ऐसे बाघों का दीदार कम ही होता है। बाघों को सामने से आता देख पर्यटकों को सांसें अटक गई थी। इसके बाद ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए रिवर्स गियर लगाया। वहीं, बाघ भी जिप्सी की ओर ही बढ़ते रहे।
इस दौरान जिप्सी पर बैठे एक पर्यटक ने वीडियो शूट कर लिया है। वीडियो में जिप्सी की ओर आ रहे बाघों की संख्या तीन है। तीनों बड़े बाघ दिख रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये सभी एक ही परिवार के हैं। पर्यटकों ने ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 10 सेकंड का यह रोमांचकारी वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। साथ ही बेहद दिलचस्प भी है।
गौरतलब है कि एमपी के टाइगर रिजर्व पार्कों से आए दिन ऐसे रोमांचकारी वीडियो सामने आते रहते हैं। कभी बाघों की लड़ाई की तो कभी बाघिन अपने शावकों के साथ जंगल में चहलकदमी करते दिख जाती है। कभी बाघ पर्यटकों को जंगल में शिकार करते भी दिख जाते हैं। हालांकि बाघों ने पर्यटकों को नुकसान नहीं पहुंचाया है।
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…