आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार से जोड़ने दिया प्रशिक्षण

Updated on 08-04-2023 06:44 PM
भोपाल। अवंतिका साख सहकारी संस्था द्वारा प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया।  प्रदेश के पर्यावरण विकास केंद्र रहतगाँव, टिमरनी, हरदा में महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए आर्टिफिशल ज्वेलरी बनाने की एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की आयोजक समिति की चेयरमैन एवं राष्ट्रीय सहकारी संघ नई दिल्ली की सदस्य श्रीमती आशा सेंगर ने बताया की राष्ट्रीय सहकारी संघ के सहयोग से इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को घर बैठे रोजगार से जोड़ना है। इस कार्यशाला में महिलाओं को फ्री में ज्वेलरी बनाने का प्रशिक्षण, उसकी मार्केटिंग, मटीरियल समेत सभी विषयों की जानकारी विस्तार से दी गई। इस कार्यशाला में पात्र चयनित प्रशिक्षणार्थियों को लगातार प्रशिक्षण के माध्यम से निपुण किया जाएगा, उनका लगातार मार्गदर्शन भी किया जाएगा ताकि भविष्य में वह अपना रोजगार स्थापित कर सकें। आशा सेंगर ने बताया कि अन्य रोजगार के माध्यमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रहीं। इस कार्यकम में मुख्य रुप से समाजसेवी सपना अग्रवाल, आशा राठौर, सीएलएफ  प्रमुख भूरी उइके, टीमरनी सीएलएफ प्रमुख दुर्गा उइके, सरपंच आनंद अग्रवाल एवं बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रहीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.