प्यार के जाल में फंसाकर ले गया, बार-बार किया दुष्कर्म, निवाड़ी में मिली लापता

Updated on 04-03-2023 08:48 PM

ग्वालियर में सगाई तोड़ने से नाराज एक मंगेतर ने जिससे सगाई हुई थी उसी नाबालिग लड़की को पहले अपने प्यार के जाल में फंसाया और अपहरण क ले गया। इसके बाद तीन महीने तक अपने साथ रखा और कई बार शारीरिक संबंध बनाए हैं। तीन माह बाद पुलिस ने निवाड़ी टीकमगढ़ से नाबालिग को बरामद कर लिया है। हजीरा थाना पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर के हजीरा स्थित गदाईपुरा से तीन माह पूर्व 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। किशोरी के लापता होने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश कर रहे थे। सबसे बड़ी परेशानी यह थी कि परिजन ने ना तो किसी पर संदेह जताया था न ही किशोरी मोबाइल का इस्तेमाल करती थी, जिससे पता चल सके कि वह किससे बात करती थी। पुलिस इस मामले में जांच कर हताश हो गई थी। पर दो से ढाई महीने बाद पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू की तो पता लगा कि कुछ दिन पहले किशोरी टीकमगढ़ गई थी। इसका पता चलते ही पुलिस की एक टीम टीकमगढ़ पहुंची और वहां पर पड़ताल की तो पता चला कि कुछ माह पूर्व किशोरी की सगाई टीकमगढ़ में तय की थी और उसके बाद परिजन ने किसी बात पर रिश्ता तोड़ दिया था।
पूर्व मंगेतर भी मिला गायब, संदेह यकीन में बदला
- जब पुलिस को पता लगा कि किशोरी का रिश्ता टूट गया था तो पुलिस ने उस लड़के की तलाश की जिससे रिश्ता हो रहा था। पर वह भी घर से गायब मिला। जिसके बाद पुलिस का शक यकीन में बदल गया कि किशोरी के लापता होने के मामले में उसके पूर्व मंगेतर का ही हाथ है। जांच की तो पता चला कि वह निवाड़ी में है। इसका पता चलते ही पुलिस की एक टीम निवाड़ी पहुंची और दो दिन की तलाश के बाद किशोरी के पास जा पहुंची और पूर्व मंगेतर को हिरासत में लेकर उन्हें ग्वालियर ले आए। यहां पर किशोरी ने बताया कि उनकी सगाई हो गई थी और उनकी बातचीत होने लगी, इसी बीच परिजन ने रिश्ता तोड़ दिया। रिश्ता तोड़ने के बाद मंगेतर ने उसे मिलने बुलाया और निवाड़ी ले गया। यहां पर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर मंगेतर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना
इस मामले में सीएसपी रवि भदौरिया का कहना है कि तीन माह पूर्व लापता हुई किशोरी को बरामद कर लिया है। किशोरी को उसके पूर्व मंगेतर ने निवाड़ी में छिपाया था और उसके साथ गलत काम किया। मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.