उमरिया जिले के ग्राम परासी में जन जातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने विकास यात्रा में ग्रामीणों को हितलाभ वितरित किए

Updated on 15-02-2023 05:31 PM

जन-जातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने उमरिया जिले की मानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परासी में विकास यात्रा में शामिल होकर हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। इस अवसर पर मंत्री सुश्री सिंह द्वारा सीसी रोड निर्माण का भूमि-पूजन, सामुदायिक भवन का शिलान्यास, चेकडैम निर्माण कार्य का भूमि-पूजन, पुलिया निर्माण का शिलान्यास किया गया।

मंत्री सुश्री सिंह ने कहा कि यह विकास यात्रा गाँव-गाँव से गुजरेगी जिसका उद्देश्य सरकार की योजनाओं का लाभ गाँव, गरीब तथा आमजन तक पहुँचाना तथा छूटे हुए हितग्राहियों को लाभान्वित करना साथ ही स्थानीय समस्याओं का निराकरण करना है। किसानों को किसान सम्मान निधि, बच्चों को पढने के लिए पुस्तक, गणवेश, मध्याह्न भोजन, छात्र वृत्ति दी जा रही है। स्व-सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़ने तथा प्रसूति सहायता योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास यात्रा के माध्यम से हर गाँव पहुँचकर पात्र हितग्राहियों को लाभ लेने का अवसर दिया है।

प्रदेश सरकार गाँव गरीब के कल्याण के लिए संकल्पित है, सरकार महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण चाहती है, मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आयकर दाता तथा नौकरी वाली महिलाओं को छोड़कर सभी महिलाओं को लाडली बहना योजना के तहत एक हजार रुपये प्रतिमाह देने का निर्णय लिया है। बैगा परिवार की महिला को आहार अनुदान योजना के तहत एक हजार रूपये प्रति माह प्रदान किए जा रहे हैं। विकास यात्रा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा के दौरान योजनाओं में हितग्राहियों का चयन तथा समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। विकास यात्रा में शामिल होने पहुँचे अतिथियों का ग्रामीणों एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। विकास यात्रा के दौरान ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा विभिन्न योजनाओ के हितलाभ वितरित किए गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.