जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने विकास यात्रा में ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी

Updated on 22-02-2023 05:53 PM

जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रौगढ़ एवं मालाचुआ की विकास यात्रा में शामिल हुईं। मंत्री सुश्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की महिलाओं को सशक्त कर उनके जीवन में खुशहाली लाने के लिए बहनों को लाड़ली बहना योजना की सौगात दी गई है।

मंत्री सुश्री सिंह ने कहा कि सरकार शोषित, वंचित एवं कमजोर वर्ग के साथ ही महिलाओं, बालिकाओं, विद्यार्थियों, किसान और बुजुर्गों सहित समाज के सभी वर्गों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिये सदैव प्रयासरत है। किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा नित नई योजनाएँ बनाई जा रही हैं। प्रदेश सरकार द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना, आहार अनुदान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान कार्ड, संबल कार्ड, मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद जैसी अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं का संचालन कर हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है।

मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कहा कि यह विकास यात्रा गाँव-गाँव से गुजरेगी, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों तक पहुँच कर वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित करना है। यात्रा के दौरान योजनाओं में हितग्राहियों का चयन तथा समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। विकास यात्रा में शामिल होने पहुँचे अतिथियों का ग्रामीणों एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

मंत्री सुश्री मीना सिंह ने ग्राम मालाचुआ में विकास यात्रा कार्यक्रम के दौरान पौध-रोपण किया। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे भी पौध-रोपण करें और उसकी सुरक्षा का संकल्प लें। पेड़ों से हमें विभिन्न प्रकार के फूल, फल, औषधियाँ एवं प्राणवायु प्राप्त होती है।

विकास यात्रा के दौरान विभिन्न योजनाओ के हितलाभ वितरित किए गए। जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री सिंह ने विकास यात्रा के दौरान मालाचुआ में अमृत सरोवर, खेत तालाब आदि निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन भी किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.