जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने उमरिया जिले के दूरस्थ ग्राम पडखुरी में विकास यात्रा का शुभारंभ किया

Updated on 07-02-2023 05:20 PM

जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने उमरिया जिले के दूरस्थ क्षेत्र मानपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत पडखुरी के हाई स्कूल शाला भवन प्रांगण में संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण तथा कन्या-पूजन कर विकास यात्रा का शुभारंभ किया।

जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने 9 लाख 27 हजार के निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 2 करोड़ 4 लाख रूपये के कार्यों का शिलान्यास किया। इन कार्यों में पडखुरी में 50 लाख रूपये की लागत से बनने वाला सीएचसी भवन तथा सीएचओ आवासीय भवन शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संत रविदास जयंती पर पूरे प्रदेश में विकास यात्रा शुरू की है, जो गाँव-गाँव से गुजरेगी। विकास यात्रा से सरकार की योजनाओं की जानकारी गाँव, गरीब तथा आमजन तक पहुँचा कर सभी पात्र हितग्राही को लाभांवित किया जाएगा।

मंत्री सुश्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार गरीब कल्याण के लिए संकल्पित है, यह विकास यात्रा गरीब ग्रामीणों को विकास से जोड़ेगी। सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सतत प्रयासरत है, मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की आयकर दाता तथा नौकरी पेशा महिलाओं को छोड़ कर शेष सभी महिलाओं को लाडली बहना योजना में एक हजार रूपये प्रतिमाह देने का निर्णय लिया है। स्व-सहायता समूह से महिलाओं को रोजगार से जोड़ने तथा प्रसूति सहायता योजना का लाभ दिया जा रहा है। राज्य सरकार विद्यार्थियों, किसानों और युवाओं सहित प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए कई योजनाएँ संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान योजनाओं में हितग्राहियों का चयन तथा समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जायेगा। विकास यात्रा में शामिल होने पहुँचे अतिथियों का ग्रामीणों एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जनजातीय कार्य मंत्री तथा अन्य अतिथियों ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ पत्रों का वितरण किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.