स्टाफ नर्स के घूस मांगने आदिवासी दंपती से बोली- सभी रुपए लेते हैं

Updated on 04-12-2022 05:04 PM

मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचलों में स्वास्थ्य सेवाएं खुद बीमार हैं। रतलाम जिले में स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के लिए ANM ने 600 रुपए की मांग की। दंपती से बोली- सभी रुपए लेते हैं, पहली बार डिलीवरी है क्या...?मामला बेड़दा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है।

 मरीज के परिजन से कह रही है कि 600 रुपए लगेंगे। परिजन चौंककर कहते हैं कि 4 बच्चे हो गए हैं सैलाना, सरवन में पैसे नहीं लिए थे। मरीज के परिजन 500-500 की दो नोट देते हुए भी दिख रहे हैं। मामले में अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र बेड़दा में आउटसोर्सिंग कर्मचारी नीतू खोड़े को हटा दिया है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा, शिक्षा विभाग में प्राइवेट सोर्स पर भर्तियां हुई थीं, ANM इसी से भर्ती हुई थी। उसे हटा दिया गया है।

महिला के पति ने किया स्टिंग
जम्बुढ़िया गांव की लक्ष्मी पत्नी राजू का प्रसव सैलाना के बेड़दा स्वास्थ्य केंद्र में हुआ है। अस्पताल कर्मियों और ANM ने रुपयों की मांग की तो महिला के पति ने मोबाइल से स्टिंग ऑपरेशन कर लिया। ANM ने राजू से उसकी पत्नी के प्रसव के बदले 600 रुपए की मांग की थी। राजू के सवाल करने पर ANM भड़क गई। कहने लगी कि तुम्हें पता नहीं कितने रुपए लगते हैं। महिला के पति ने यह VIDEO बाद में स्थानीय नेताओं और प्रशासन के अधिकारियों को भेज दिया।

रतलाम जिला अस्पताल में एक्सरे मशीन बिगड़ी

शनिवार को रतलाम जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी परेशान होना पड़ा। दरअसल, अस्पताल की एक्स-रे मशीन खराब हो गई। ऐसे में मरीजों को एक्स-रे के लिए भी दूसरे इंतजाम करने पड़े। अस्पताल की एक्स-रे मशीन खराब होने का सीधा फायदा आसपास के सेंटर को मिला। इधर, यह पहला मौका नहीं है, जब एक्स-रे मशीन खराब हो गई, इससे पहले भी कई बार मशीन खराब हो चुकी है। जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन भी लगना है, इसका प्रोजेक्ट कागजों में ही चल रहा है। सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर ने बताया मशीन को सुधरवाया जाएगा। नई मशीन स्वीकृत हो गई है, लेकिन आगे से नहीं मिली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.