साइंस फेस्टिवल में जनजातीय विद्यार्थियों ने जीता साइंस क्विज

Updated on 23-01-2023 05:13 PM

जनजातीय कार्य विभाग के अधीन संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (गुरुकुलम्), बावड़ियाकलाँ के जनजातीय विद्यार्थियों ने इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल-2022 में साइंस क्विज जीता। मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में 24 जनवरी तक होने वाले इस फेस्टिवल में नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा साइंस क्विज का आयोजन किया गया।

विद्यार्थियों ने जनजातीय कार्य विभाग के स्टॉल में अपने बनाए साइंस मॉडल भी देशभर से आए विज्ञान-विशेषज्ञों और आगंतुकों को प्रदर्शित किए। साथ ही विद्यार्थियों ने अन्य संस्थानों द्वारा लगाई प्रदर्शनी देखी एवं शैक्षणिक गतिविधियों में भी हिस्सा लिया। गौरतलब है कि जनजातीय कार्य विभाग की मध्यप्रदेश स्पेशल एंड रेसीडेंशियल एकेडमिक सोसायटी (एमपी-सरस) द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को दर्शाती हुई प्रदर्शनी लगाई है। शिक्षा के क्षेत्र में विभाग की अभूतपूर्व और महत्वाकांक्षी 'सीएम राइज स्कूल' योजना को भी प्रदर्शनी में शामिल किया गया है। इसमें प्रदेश के जनजातीय जिलों में निर्मित होने वाले विभागीय 95 सीएम राइज स्कूल के चुनिंदा कॉन्सेप्ट प्लान, बिल्डिंग का एरियर व्यू, प्री-नर्सरी एवं सीनियर क्लॉस रूम और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की पैनल प्रदर्शनी लगाई गई है। साथ ही विभाग के अधीन आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्था द्वारा प्रकाशित शोध पुस्तकें, फोटो संग्रह और कॉफी टेबल बुक्स की भी प्रदर्शनी लगाई गई है। विभाग की छात्रवृत्ति, नि:शुल्क कोचिंग, रोजगार कौशल, छात्रावास एवं आश्रम और विशिष्ट आवासीय विद्यालयों से संबंधित योजनाओं को भी प्रदर्शित किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.