मैहर में माता शारदा के दर्शन कर जनजाति महाकुंभ में होंगे शामिल, मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण कर करेंगे रात्रि विश्राम

Updated on 21-02-2023 07:42 PM

शबरी जयंती के अवसर पर सतना पहुंच रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले त्रिकूट पर्वत पर विराजीं माता शारदा के दर्शन करेंगे और फिर जनजाति महाकुंभ को संबोधित करने के बाद मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे। वे रात विश्राम भी सतना में ही करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अभी तक आधिकारिक कार्यक्रम तो जारी नहीं हुआ है लेकिन उनके आगमन को लेकर सतना में चल रही तैयारियों के बीच उनके शड्यूल में बदलाव के संकेत मिले हैं। पहले के शड्यूल के अनुसार मैहर में देवी दर्शन के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करना था और फिर महाकुंभ में शामिल होना था। लेकिन बदलाव के बाद अब वे 24 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर खजुराहो से सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ हेलिकॉप्टर के जरिये मैहर पहुंचेंगे।

माता शारदा के दर्शन पूजन कर वे मैहर में ही लंच करेंगे और फिर 2.40 बजे मैहर से सतना के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर 3.10 बजे सतना पहुंचकर वे सीधे कोल जनजाति महाकुंभ में शामिल होंगे। एयर स्ट्रिप के बाजू के मैदान में शबरी जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में 1 लाख आदिवासियों को सम्बोधित करने के बाद गृहमंत्री शाह शाम 5 बजे मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना होंगे। यहां भी वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

शाम 6.30 बजे मेडिकल कॉलेज से रवाना होकर गृहमंत्री शाह रीवा रोड स्थित ओम रिसोर्ट आएंगे जहां डिनर के बाद रात 8 बजे से वे भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। वे रात्रि विश्राम सतना में ही करेंगे। अगले दिन 25 फरवरी को वे हेलिकॉप्टर से खजुराहो और फिर वहां से विशेष विमान से उत्तर प्रदेश रवाना होंगे।

सुरक्षा में तैनात होंगे 6 डीआईजी समेत 4 हजार जवान

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त हैं लिहाजा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की कमान रीवा रेंज के एडीजीपी केपी व्यंकटेश्वर राव संभालेंगे। उनके साथ 6 डीआईजी,14 आईपीएस,35 एडिशनल एसपी,100 डीएसपी,100 इंस्पेक्टरो और एसएएफ की 20 कंपनियों के जवानों सहित 4 हजार पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। पहले घेरे में सीआरपीएफ के दस्ता तो दूसरे घेरे में एसएएफ के जवान होंगे।

सीएम समेत कई मंत्री भी रहेंगे मौजूद

सतना में मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण और शबरी जयंती पर आयोजित जनजाति महाकुंभ में सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के कई मंत्री भी शामिल होंगे। प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा,चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, सतना के प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह,आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल के अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के भी शामिल होने की संभावना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.