बापू के आदर्श और मूल्य जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 31-01-2022 05:49 PM

भोपाल राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि सच्चा वैष्णव तो वही है जो दूसरे की पीड़ा को समझे। उनको दूर करने के लिए सदैव तत्पर रहे। अपनी वाणी, कर्म, वचन और जीवन को शुद्ध रखें। विश्व शांति के यह सूत्र प्रसिद्ध साहित्यकार नरसी मेहता के भजन "वैष्णव जन तो तेने कहिए, जे पीर पराई जाणे रे" में समाहित है। बापू को यह भजन अत्यंत प्रिय था। इस भजन में बापू का पूरा जीवन दर्शन समाया हुआ है। इन आदर्श और मूल्यों को अपने जीवन में उतारना ही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि है।

राज्यपाल श्री पटेल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्य-तिथि पर गांधी भवन न्यास में सर्वधर्म प्रार्थना सभा को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' का मंत्र भी बापू के दर्शन और सिद्धांतों पर आधारित है। हम सभी को इन आदर्शों का पालन करते हुए विश्व में अमन, शांति और भाईचारे का संदेश देना चाहिए।

 राज्यपाल श्री पटेल ने गांधी जी की प्रतिमा और गांधी स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। प्रार्थना सभा में जवाहर लाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भेल के विद्यार्थियों द्वारा "वैष्णव जन तो तेने कहिए जे पीर पराई जाणे रे "भजन और रामधुन "रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम" गाकर गांधी जी को श्रद्धांजलि दी गई।

 प्रार्थना सभा में जिला स्तरीय गांधी ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार खालसा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा आकृति गुप्ता, द्वितीय पुरस्कार टीएम कान्वेंट की छात्रा संजना पटेल, तृतीय पुरस्कार शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्टेशन क्षेत्र के श्री मुनाफ अहमद और सांत्वना पुरस्कार विक्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भेल की छात्रा मेघा अहिरवार को दिया गया।

गांधी भवन न्यास के सचिव दयाराम नामदेव, फादर डॉ. आनंद मुटुगल, पंडित महेन्द्र शर्मा, भन्ते शाक्य सागर, प्रोफेसर डॉ. मनोज जैन, हाजी मो. हारून, शैक मुर्तजा अली, हाजी कलीम हारून, गुरूचरण सिंह अरोरा, हाजी इमरान हारून, गुरून्द्र सिंह, राजेन्द्र कोठारी, प्रजापति ब्रह्मकुमारी संगठन और ईश्वरीय विश्वविद्यालय सहित विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, छात्र-छात्राएँ और आमजन उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.