नाबालिग सहित दो बाइक चोर पकड़ाए, दो बाइक भी बरामद

Updated on 11-02-2023 10:25 PM

कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी के मामले में तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। इन तीन आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल हैं। इन चोरों के कब्जे से दो बाइक भी पुलिस ने बरामद किया है, जिसमें एक टीव्हीएस विक्टर और दूसरी हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस वाहन शामिल हैं। दोनों गाड़ियां 20 जनवरी और 8 जनवरी को चोरी हुई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक टीव्हीएस वाहन बड़ेरिया भवन के पास से और स्प्लेंडर प्लस न्यू बस स्टैंड बलपुरवा से चोरी हुई थी। इन दोनों ही मामलों की शिकायत दर्ज कराई गई थी। प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी। अज्ञात आरोपियों की तलाश अब जाकर खत्म हुई। आरोपी चुराई गई गाड़ियों को बेचने के फिराक में थे। पुलिस इन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाती, तो इन गाड़ियों को अब तक वह बिक्री कर चुकी होती।

इन आरोपियों को पकड़ा

पकड़े गए आरोपियों में नाबालिग निवासी हल्दीखुर्द, थाना मनगवां, जिला रीवा, हाल निवास बड़ेरिया भवन के पास सहित ओंकार सिंह पिता गणपत सिंह, 19 वर्ष और जयकुमार सिंह पिता ध्रुव सिंह, 21 वर्ष, दोनों निवासी कोड़ार, थाना करन पठार, जिला अनूपपुर के नाम शामिल हैं।

इनकी रही अहम भूमिका

थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि सब इंस्पेक्टर उपेन्द्र त्रिपाठी और आशीष झारिया के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी। टीम में एएसआई विश्वनाथ तिवारी, कन्हैया लाल व सुरेश अहिरवार, प्रधान आरक्षक बिलाल खान, आरक्षक हृदेश भदौरिया रहे हैं। टीम ने लगातार दो दिन मेहनत की, जिसका यह परिणाम रहा। तीनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही मामलों में नाबालिग मुख्य आरोपी रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.