कूनों के बाडे से दो चीते जंगल में छोड़े:बाहर निकलते ही भरी रफ्तार, अन्य 6 को जल्द छोड़ा जाएगा

Updated on 12-03-2023 05:10 PM

पिछले साल 17 सितंबर को नामीबिया से कूनो लाए गए 8 चीतों में से 2 को शनिवार को बड़े बाडे से खुले जंगल में छोड़ दिया है। इन चीतों ने बाडे से बाहर निकलते ही तेज रफ्तार में भागना शुरू कर दिया। इन्हें भागता देख कूनों के अधिकारियों ने खुशी जाहिर की है।

पीसीसीएफ जेएस चौहान ने फोन पर जानकारी दी है कि नर चीता ओवान और मादा चीता आशा को शनिवार को अलग-अलग समय पर बड़े-बाड़े से बाहर कूनों के खुले जंगल में रिलीज किया है। यह सफलता पूर्वक रहा है। दोनों चीतों को बाड़े की जाली के पास से छोड़ा गया है। इन पर सीसीटीवी, ड्रोन कैमरा के अलावा वन विभाग की टीम लगातार निगरानी रखेगी। इनकी गतिविधि देखने के बाद अन्य चीतों को अलग-अलग तारीख को छोड़ने का फैसला लिया जाएगा। चीतों को अब कूनों घूमने के लिए जाने वाले पर्यटक भी देख सकेंगे।

18 मार्च को पूरा हो जाएगा 12 चीतों का क्वारैंटाइन समय

पिछले 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों को आगामी 18 मार्च को एक महीना पूरा हो जाएगा। इसके बाद इन्हें क्वारैंटाइन बाड़ों से बड़े बाड़े में रिलीज किया जाएगा, इसलिए अब बहुत जल्दी चरणबद्ध तरीके से नामीबिया से लाए गए दूसरे 6 चीतों को जल्द ही खुले जंगल में रिलीज करने की तैयारी है।

खुले जंगल में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी अहम चुनौती

चीतों को कूनों के खुले जंगल में छोड़ी जाने के बाद कूनो प्रशासन के लिए उनकी सुरक्षा व्यवस्था अहम चुनौती रहेगी। इसके लिए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरा के अलावा, सुरक्षाकर्मी, डॉग स्कॉट टीम सहित अन्य इंतजाम कर लिए हैं। सुरक्षा को लेकर कूनो का अमला विशेष चौकन्ना है।

चीते की बढ़ाई जाएगी विशेष निगरानी

चीतों की सुरक्षा के लिए वैसे तो कूनो के पूरे जंगल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं, लेकिन विशेष सुरक्षा उस इलाके में बढ़ाई जाएगी जिस दिशा में यह चीते जाएंगे। कूनो चीतों के लिए नया घर है, लेकिन यहां तेंदुआ की संख्या 250 के करीब है। तेंदुआ कूनों के जंगल के हर इलाके में आसानी से मिल जाते हैं। इस वजह से चीतों से टकराव होने की संभावना भी बनी रहेगी और यह उनके लिए बड़ा खतरा भी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.