कक्षा 12वीं की परीक्षा में 10 मिनट की देरी से आने पर दो छात्राओं को किया था केंद्र से बाहर

Updated on 03-03-2023 06:08 PM

सागर में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की परीक्षा में दो छात्राओं को परीक्षा में शामिल होने से रोकने वाली परीक्षा केंद्राध्यक्ष के खिलाफ कलेक्टर ने कार्रवाई की है। केंद्राध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से हटाया गया है। जानकारी के अनुसार सागर के परसोरिया में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। गुरुवार को यहां कक्षा 12वीं का सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हिंदी विषय का पेपर था। पेपर देने के लिए ग्राम आपचंद निवासी छात्रा पुष्पा लोधी और मानसी लोधी पहुंची। वे परीक्षा के तय समय से करीब 10 मिनट लेट परीक्षा केंद्र में पहुंची थी। जिसके चलते उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया। मामला सामने आते ही कलेक्टर दीपक आर्य ने जांच में लिया।

जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई। जांच कमेटी ने मामले की जांच कर कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर आर्य ने परीक्षा की केंद्राध्यक्ष अंजना पाठक को तत्काल प्रभाव से परसोरिया केंद्राध्यक्ष पद से हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल नया केंद्राध्यक्ष बनाने के लिए निर्देशित किया है। डीईओ को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं। मामले का संपूर्ण जांच प्रतिवेदन अग्रिम कार्रवाई के लिए संभागायुक्त मुकेश शुक्ला भेजा गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.