घर तोड़ने का अल्टीमेटम, लोगों ने घेरा कलेक्ट्रेट:कांग्रेस विधायक ने SDM के हाथ जोड़े, पैर पड़े; बोले- गरीबों के घर नहीं उजाड़ें

Updated on 13-12-2022 05:15 PM

उज्जैन में कांग्रेस विधायक महेश परमार ने एसडीएम के हाथ जोड़े। इतना ही नहीं अफसर के पैरों में गिर गए। वह लोगों की समस्या को लेकर उनके पास गुहार लगाने पहुंचे थे। दरअसल सिंहस्थ की जमीन पर प्रशासन ने लोगों के मकानों को हटाने का नोटिस दिया था। इन्हीं लोगों के साथ विधायक सोमवार को कलेक्टर ऑफिस में प्रदर्शन करने पहुंचे थे। विधायक ने अफसरों को खूब खरी-खोटी सुनाई।

उज्जैन में सिंहस्थ भूमि पर काटी गई अवैध कॉलोनियों में रह रहे लोगों को नगर निगम ने रविवार को मकान खाली करने की आखिरी चेतवानी जारी की। इसके बाद सोमवार दोपहर गुलमोहर, श्री रामनगर, सूरज नगर, मंगल कॉलोनी व ग्यारसी नगर, ज्ञान टेकरी, जयसिंह पूरा क्षेत्र के रहने वाले करीब 350 लोगों ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर दिया।

मकान तोड़ने का अल्टीमेटम वापस लेने की मांग
रहवासियों की मांग थी कि प्रशासन द्वारा दो दिन में घर तोड़ने के दिया अल्टीमेटम वापस लिया जाए। गरीब लोगों को घर में रहने दिया जाए। इस दौरान रहवासियों का साथ देने कांग्रेस विधायक महेश परमार, कांग्रेस नेता विक्की यादव, सोनू शर्मा भी पहुंच गए।

रहवासियों की बात सुनने के लिए जब एसडीएम कल्याणी पांडे पहुंची, तो विधायक महेश परमार ने गरीबों के घर नहीं उजाड़ने की मांग की। बात करते-करते विधायक आक्रोशित हो गए। वे SDM कल्याणी पांडे के हाथ जोड़ते हुए पैर पड़ने लगे। परमार ने कहा कि गरीबों को उनके घर में रहने दो। उन्होंने चेतावनी दी- या तो गरीबों को घर मिलेंगे या फिर यहां से उनकी लाश जाएगी।

कांग्रेस विधायक ने एसडीएम के पैर पड़ लिए
नोटिस मिलने पर 24 नवंबर को भी रहवासी कलेक्टर ऑफिस पहुंचे थे। रविवार को एक बार फिर प्रशासन ने घर खाली करने की अंतिम चेतावानी देते हुए सभी कॉलोनियों में मुनादी करवाई थी। इसके बाद रहवासियों का आक्रोश बढ़ गया। करीब 5 अलग अलग क्षेत्रों के रहवासी सोमवार को प्रशासन की मुनादी के खिलाफ आक्रोशित हो गए। कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर दिया। इस दौरान एडीएम संतोष टैगोर और एसडीएम कल्याणी पांडे ने रहवासियों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने।

जब रजिस्ट्री हुई, तब अधिकारी कहां थे?: विधायक

विधायक महेश परमार ने आरोप लगाया कि गरीबों के मकान तोड़े गए, तो उन अफसरों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। जिन अफसरों की देख रेख में उन अवैध मकानों की रजिस्ट्री कर दी गई। सिंहस्थ की जमीन के नाम पर जिस जमीन से बेदखल किया जा रहा है, वहां किस संत का डेरा लगा था, क्या वहां पर सैटेलाइट टाउन बना था या फिर पार्किंग बनाई गई थी?

10 लोगों की टीम रखेगी पक्ष

कांग्रेस नेता विक्की यादव ने बताया कि प्रशासन ने रहवासियों को एक दिन की मोहलत दी है। अब मंगलवार को होने वाली कार्रवाई फिलहाल आगे बढ़ा दी गई है। वहीं, रहवासियों की ओर से 10 लोगों की टीम बनाकर मामले में पक्ष रखकर कलेक्टर आशीष के साथ बैठक रखी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.