मुगालिया छाप में यूनानी चिकित्सा पद्धति पर लगा शिविर

Updated on 25-03-2023 05:21 PM

भोपाल जिले के मुगालिया छाप में गुरूवार को यूनानी चिकित्सा पद्धति पर शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों की डायबिटीज और ब्लड-प्रेशर की नि:शुल्क जाँचें की गईं। शिविर में 371 से अधिक ग्रामीणों को स्वास्थ्य परामर्श दिया जाकर यूनानी दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं।

शिविर का आयोजन भोपाल के शासकीय हमीम सै. जियाउल हसन यूनानी महाविद्यालय द्वारा किया गया था। यूनानी महाविद्यालय में मुगालिया छाप को आयुष ग्राम के रूप में गोद लिया है। शिविर का विषय "आयुष-स्वस्थ नारी, सशक्त नारी'' रखा गया था। यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. महमूदा बेगम ने ग्रामीणों को बताया कि स्वस्थ नारी से समाज सशक्त हो सकेगा। इस वजह से इस पर ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीणों को पोषक आहार के रूप में गुड़, मोटा अनाज एवं हरी सब्जियों के फायदे बताये। शिविर में सरपंच श्रीमती मनीषा घनश्याम पाटीदार, सर्वश्री राजेश मारण और खेमचंद पटेल ने भी स्वास्थ्य के महत्व पर अपने विचार रखे। शिविर में देवारण्य योजना के बारे में जानकारी दी गई और ग्रामीणों को औषधीय पौधों का वितरण भी किया गया। ग्रामीणों को आयुष विभाग के आयुष क्योर एप के बारे में बताया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.