8 साल की भतीजी से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले फूफा को 90 दिन में मिली मौत की सजा

Updated on 22-02-2023 06:38 PM

चॉकलेट दिलाने के बहाने 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले 22 साल के फूफा को मंगलवार काे फांसी की सजा मिली। इटारसी कोर्ट ने 90 दिन में 34 साक्षियों को सुना, 122 दस्तावेज देखे। मंगलवार को कठघरे में खड़े आरोपी को आईपीसी की 7 में से रेप, हत्या व पॉक्सो एक्ट की छह धाराओं में मृत्युदंड का फैसला सुनाया है।

बैतूल केे डाबरी गांव से आए फूफा ने चौथी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची को हैवानियत का शिकार बनाया था। वह बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने 18 नवंबर 2022 की सुबह बाइक पर बैठकर घर से ले गया। जंगल में ज्यादती की और गला दबा कर हत्या कर दी थी।

आरोपी को मौत की सजा सुनाकर जज सविता जड़िया ने जब उससे पूछा- तुम्हें कुछ कहना है। आरोपी ने सिर झुकाकर कहा- नहीं। जब फैसला आया तो पीड़िता की मां और परिजन इटारसी से 25 किमी दूर खेत में काम कर रहे थे। पीड़िता की मां ने कहा- नया जमाई था। उसने भरोसा तोड़ा। फांसी तो मिलनी ही थी।

4 अहम सबूत जो आरोपी को ले गए मौत की सजा तक

  • पीड़िता के 7 वर्षीय भाई ने गवाही दी- फूफा ने गला घोंट कर बहन की हत्या की। जज ने पूछा सच बोलना अच्छी बात है या झूठ बोलना? बच्चा बाेला- सच बाेलना। 9 साल की चचेरी बहन, बच्ची की मां और दादी ने भी जमाई के खिलाफ गवाही दी। आखिरी बार आरोपी बच्ची के साथ देखा गया।
  • एक दुकान के सीसीटीवी से प्रमाण मिला। जाते समय बच्ची उसके साथ बाइक पर थी। जब लौटा तो बच्ची नहीं दिखी।
  • आरोपी ने झाड़ी के किनारे बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। हत्या के बाद गमछा झाड़ियों में फेंक दिया था जाे बरामद हुआ। इस पर मृतका का मल और खून लगा पाया गया।
  • मृतका के हाथ में बाल मिले जो संघर्ष करते समय खींचे होंगे। ये आरोपी के डीएनए से मैच कर गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.