आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत, आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट बनाए जायेंगे

Updated on 06-04-2023 05:59 PM

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत एकीकृत स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मेडिकल रिकार्ड को सुरक्षित रूप से स्टोर करने और एक्सेस करने की सुविधा प्राप्त करना है। इसी उद्देश्य से आम नागरिकों को सहज एवं सरल रूप से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट बनाए जा रहे हैं।

इस कार्य को गति देने के लिए जिले में आठ अप्रैल 2023 को स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ साथ आभा आइडी भी बनाई जाएगी।

आभा आइडी बनाने से आम नागरिकों को यह सुविधा मिलेगी कि वे अपनी चिकित्सकीय जानकारी को सुरक्षित और कागज रहित तरीके से अपनी पहुंच में रख सकते हैं। जरूरत पड़ने पर इस जानकारी का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसकी मजबूत आइडी के कारण उपचार संबंधित त्रुटियों में कमी आती है।

स्वास्थ्य शिविर इंदौर जिले में जिला अस्पताल, पीसी सेठी सिविल अस्पताल, विकासखंड सांवेर, हातोद, मानपुर, देपालपुर मुख्यालयों पर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही महू सिविल अस्पताल एवं बेटमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रातः साढ़े नौ से शाम पांच बजे तक आयोजित किए जाएंगे। इसमें सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ साथ आभा आइडी बनाई जाएगी। इसके लिए हितग्राहियों को आधार कार्ड से लिंक मोबाइल अनिवार्य रूप से साथ में लाना होगा।

मोबाइल लिंक न होने पर आधार कार्ड अवश्य साथ में लाना होगा। इसके अतिरिक्त 15 अप्रैल 2023 तक इन स्वास्थ्य संस्थाओं पर आभा आइडी बनाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य संस्थाओं पर पहुंच कर आभा आइडी बनवाएं और स्वस्थ्य जीवन की ओर मजबूत कदम बढ़ाएं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.