केन्द्रीय बजट 2023-24 अमृत काल का सबसे महत्वाकांक्षी बजट

Updated on 03-02-2023 05:46 PM

केन्द्रीय बजट 2023-24 अमृतकाल का सबसे महत्वाकांक्षी बजट है। इससे मध्यप्रदेश को विभिन्न सेक्टर में कार्य करने के बेहतर अवसर मिलेंगे। विभिन्न वक्ताओं ने यह विचार अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में केन्द्रीय बजट 2023-24 पर हुई विश्लेषणात्मक परिचर्चा में व्यक्त किये।

सदस्य सचिव राज्य नीति एवं योजना आयोग श्री स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि केन्द्रीय बजट में प्रदेश की आकांक्षाएँ रिफलेक्ट हो रही हैं। बजट में कृषि, उद्योग, शहरी और ग्रामीण इन्फ्रा-स्ट्रक्चर के विकास के लिए किए गए विशेष बजट प्रावधानों का मध्यप्रदेश को भरपूर लाभ मिलेगा। नये नर्सिंग कॉलेज, एकलव्य विद्यालय खुलने के साथ ही एयरपोर्ट भी बनाये जायेंगे।

नाबार्ड के सीजीएम श्री निरूपम मेहरोत्रा ने "इंफ्रा-स्ट्रक्चर एण्ड इटस फाइनेंसिंग’’ पर बोलते हुए कहा कि बजट में वास्तव में देश के सर्वांगीण विकास की नींव रखी गयी है। ग्रामीण क्षेत्र में अधो-संरचना का विकास होने पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। श्री मेहरोत्रा ने बताया कि वर्ष 2028 तक एक ट्रिलियन डिजिटल इकॉनामी का लक्ष्य है। कृषि और उद्यानिकी सेक्टर को बढ़ाना होगा।

सी.आई.आई. के डायरेक्टर श्री मिहिर मर्चेंट ने "इम्पेक्ट ऑफ इंडस्ट्री एण्ड एमएसएमई, ट्रेडस फॉर द स्टेट" पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि बजट में स्टार्टअप और आंत्रप्रेन्योर को प्रोत्साहन मिलेगा। रेलवे की जरूरी सामग्रियों के निर्माण के लिए अधो-संरचना विकसित करने के लिए भोपाल में अनुकूल परिस्थितियाँ हैं। बायो एनर्जी, गोवर्धन योजना, ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में मध्यप्रदेश बेहतर कार्य कर सकता है। पीपीपी मॉडल में कार्यों को गति मिलेगी।

चार्टर्ड एकांउटेंट श्री अमित जैन ने "टैक्स स्ट्रक्चर एण्ड चेंजेज" पर बोलते हुए कहा कि यह ग्रोथ बजट है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आयकर में कटौती और छूट को खत्म करना है। बजट में सभी आय वर्ग के लोगों को सहूलियत देने का प्रयास किया गया है।

सुशासन संस्थान के प्रमुख सलाहकार श्री राहुल चौधरी ने बजट के मुख्य बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारतीय अर्थ-व्यवस्था विश्व की छठवीं अर्थ-व्यवस्था है, जो वर्ष 2028 तक तीसरी बड़ी अर्थ-व्यवस्था हो जायेगी। बजट में "इंडिक सेंट्रिक ग्रोथ मॉडल" पर जोर दिया गया है। इनहैण्ड आय बढ़ाने के प्रावधान किए गए हैं।

संस्थान के वरिष्ठ सलाहकार श्री मनोज जैन ने अतिथियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया। परिचर्चा में विभिन्न संस्थाओं के विषय-विशेषज्ञ शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.