IISER का दीक्षांत समारोह में बोलीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कर को शून्य तक लाना चाहती हैं, पर चुनौतियां बहुत

Updated on 14-08-2024 12:08 PM
 भोपाल। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कई बार लोग मुझसे पूछते हैं कि देश में इतने सारे टैक्स क्यों हैं। मैं चाहती हूं कि टैक्स को शून्य तक ला सकूं, लेकिन भारत की चुनौतियां बहुत हैं और हमें चुनौतियों को पार करना होगा। देश कहीं और से पैसे के लिए इंतजार नहीं कर सकता। सरकार सिर्फ बात नहीं कर रही है। वह अनुसंधान एवं विकास में पैसा लगा रही है। यह पैसा कराधान से कमाया जाता है। मेरा काम राजस्व उत्पन्न करना है, लोगों को परेशान करना नहीं है। केंद्रीय वित्त मंत्री मंगलवार को भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान(आइसर) भोपाल के 11वें दीक्षा समारोह को संबोधित कर रही थीं।कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य़ की बधाई एवं शुभाकामनाएं दीं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी डिग्रियां प्रदान कीं। कुल 442 विद्यार्थियों को डिग्रियां बांटी गईं।

चुनौतियों से निपटने संसाधनों की जरूरत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश को चुनौतियों से निपटने के लिए संसाधनों की जरूरत है। साथ ही अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों को वित्त पोषित करने की भी जरूरत है। दुनिया ने जीवाश्म ईंधन से नवीकरणीय ऊर्जा के परिवर्तन के लिए बहुत सारा पैसा देने का वादा किया है, पर वह अभी तक नहीं आया है। हालांकि भारत ने इसका इंतजार नहीं किया। भारत अपनी ताकत के दम पर जीवाश्म ईंधन से नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बढ़ रहा है। पेरिस समझौते में दिए गए वादे हमारे अपने पैसे से पूरे किए गए।

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में ज्यादा स्कोप

सीतारमण ने कहा कि समाज को आपके ज्ञान का फायदा तब मिलेगा, जब आप ज्ञान को समाज में बाटेंगे। नई तकनीक के साथ रिसर्च पर काम किया जा रहा है। वहीं डेटा विज्ञान के क्षेत्र में भी रिसर्च करने की जरूरत है। एआइ के क्षेत्र में भी स्टार्टअप तैयार किए जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश 5जी नेटवर्क पर काम कर रहा है। वहीं बीएसएनएल ने अभी 4जी नेटवर्क शुरू किया है। 4जी नेटवर्क ने काफी परेशान किया है। वहीं, भारत उन्नत रसायन के साथ काम रहा है। नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में ज्यादा स्कोप है।

भारत विश्वगुरु बनने के मार्ग पर अग्रसर - मोहन यादव

इससे पहले दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि संपूर्ण विश्व तेजी से ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था में परिवर्तित हो रहा है। पेट्रोल, औद्योगिक क्रांति की धुरी रहा है, परंतु नॉलेज अर्थात ज्ञान ही 21वीं सदी की अर्थव्यवस्था का आधार है। ऐतिहासिक रूप से भारतीय ज्ञान परंपरा बहुत समृद्ध रही है। इसी का परिणाम रहा कि आक्रांताओं ने हमेशा हमारे ज्ञान के केन्द्रों को निशाना बनाया और उन्हें नष्ट करने की कोशिश की। भारत अपनी ज्ञान परंपरा का अनुसरण करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने के मार्ग पर अग्रसर है। विज्ञान शिक्षा के प्रसार के साथ-साथ शोध, अनुसंधान और नवाचार को भी देश में बहुत महत्व दिया जा रहा है।

प्रदेश में विश्वस्तरीय उच्च शिक्षण संस्थान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अकादमिक क्षेत्र में मध्य प्रदेश में आईआईटी, आईआईएम, आईसर, ट्रिपल आईटी, एनआईटी और आईआईएफएम जैसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थान विद्यमान है। भोपाल में स्थापित हो रहा राष्ट्रीय फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का परिसर राष्ट्रीय महत्व का है। भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की भोपाल में उपस्थिति प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। राज्य सरकार उच्च शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में अपने स्तर पर प्रयास करने के साथ-साथ निजी भागीदारी को भी प्रोत्साहित कर रही है। प्रदेश में आरंभ हुए पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस निश्चित ही उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.