4 पैरों वाली ‘अनोखी’ बच्ची ने लिया जन्म, अस्पताल में उमड़ रही भीड़

Updated on 16-12-2022 10:14 PM
एक महिला ने ग्वालियर में ‘चार’ पैरों वाली एक अनोखी बच्ची को जन्म दिया है। डॉक्टरों ने बताया कि नवजात बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। जैसे ही यह खबर लोगों को लगी तो अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, आरती कुशवाहा ने कमला राजा अस्पताल के महिला एवं बाल रोग विभाग में बुधवार को बच्चे को जन्म दिया। बच्ची का वजन 2.3 किग्रा है। जन्म के बाद डॉक्टरों की एक टीम ने जयारोग्य अस्पताल समूह ग्वालियर के अधीक्षक के साथ शिशु की जांच की।

जयारोग्य अस्पताल समूह के अधीक्षक डॉ. आर.के.एस. धाकड़ ने बताया कि जन्म के समय शिशु के चार पैर हैं, उसमें शारीरिक विकृति है। उन्होंने बताया कि कुछ भ्रूण अतिरिक्त विकसित हो जाते हैं, जिसे मेडिकल साइंस की भाषा में इस्कियोपैगस कहते हैं। जब भ्रूण दो भागों में विभाजित होता है तो शरीर दो स्थानों पर विकसित होता है। इस बच्ची के कमर के नीचे का निचला हिस्सा दो अतिरिक्त पैरों के साथ विकसित हो गया है, लेकिन ये पैर निष्क्रिय हैं।

डॉ. धाकड़ ने कहा कि अभी बाल रोग विभाग के डॉक्टर इसकी जांच कर रहे हैं कि कहीं शरीर के किसी हिस्से में कोई अन्य विकृति तो नहीं है। जांच के बाद अगर वह स्वस्थ है तो सर्जरी के जरिए उन पैरों को हटा दिया जाएगा, ताकि वह सामान्य जीवन जी सके।

उन्होंने यह भी कहा कि बच्ची को फिलहाल कमला राजा अस्पताल के बाल रोग विभाग के न्यू बॉर्न केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है। बच्ची की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। डॉक्टर उसके अतिरिक्त पैरों को सर्जरी कर निकालने की बात कह रहे हैं। फिलहाल बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है।

इससे पहले इसी साल मार्च में मध्य प्रदेश के रतलाम में एक महिला ने दो सिर, तीन हाथ और दो पैरों वाले बच्चे को जन्म दिया था। तब उस बच्चे का इलाज करने वाले डॉ. ब्रजेश लाहोटी ने बताया था कि दंपति की यह पहली संतान है, इससे पहले सोनोग्राफी रिपोर्ट में पता चला था कि दो बच्चे हैं। यह एक दुर्लभ मामला है, इसका जीवन बहुत लंबा नहीं होगा।

उन्होंने कहा था बच्चे का वजन लगभग 3 किलो है, उसकी दो रीढ़ की हड्डी और एक पेट है। यह एक बहुत ही जटिल स्थिति है। बच्चे को डाइसेफेलिक पैरापैगस नामक स्थिति है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.