देसी हांडी फूड फेस्ट में दिखा जनजातीय कला व स्वाद का अनूठा संगम

Updated on 20-03-2023 05:52 PM

बिट्टन मार्केट स्थित दशहरा मैदान में रविवार को दो दिवसीय 'देसी हांडी फूड फेस्टका समापन हुआ। सभी फूड लवर्स और जनजातीय संस्कृति को जानने-समझने आए लोगों का जनजातीय खाद्य संस्कृति में खासा रुझान दिखाई दिया। 'ट्राइबल से ट्रेडिशन तकथीम पर आयोजित इस फूड फेस्ट में कोरकूगोंडबैगाभीली और सहरिया जनजातीय समूहों के पारंपरिक फूड के स्टॉल्स पर लोगों ने देसी व्यंजनों का लुत्फ उठाया। साथ ही मोटे अनाज (मिलेट्स) और देसी चौपाटी के भी कई स्टॉल्स में कई स्वादिष्ट पकवान टेस्ट करने को मिले। वहींस्वाद के कद्रदानों ने गोंडबैगासहरिया और कोरकू जनजातीय समुदायों के पारंपरिक पाककला से तैयार व्यंजनों का स्वाद चखा। लोगों ने कोदो-कुटकी भातदेशी मुर्गा व मटनमछलीचेंच भाजीबांस के पिहरीकीट गादामक्के व ज्वार की रोटी जैसे कई ट्राइबल फूड आइटम्स का भी खूब लुत्फ उठाया। 

फेस्ट में वायगांव हल्दीकोदो-कुटकी कुकीज़ व बिस्किट्सकोदोकुटकीमहुआचिन्नौर चावलचेरी टमाटरमिलेट आटारागी व ज्वार के मफिन्ससूजी-रागी पास्ता जैसी कई ऑर्गेनिक ट्राइबल फूड आइटम्स की लोगों ने जमकर खरीदारी की।

फेस्ट की आखिरी शाम को गुदुमकर्मागेडी नृत्य और कली बाई की पंडवानी की प्रस्तुतियां हुईं। पंडवानी गायन में महाभारत में पांडवों की लड़ाई की गाथा सुनाई गई जिसे मुख्यतः दशहरा और अन्य तीज त्योहारों पर गाया जाता है। जनजातीय कार्य विभाग का वन्या प्रकाशन इस फेस्ट में पार्टनर रहा जिसमें विभिन्न जनजातीय कलाकारों ने अपने हस्तशिल्पों के स्टॉल्स भी लगाए। कलाकारों ने गोंड व भील पेंटिंग्सवुडन ट्राइबल मुखौटावोलनी टोकनीपेपरमेशी डेकोरेटिव्समिट्टी के बर्तनबेल मेटल जैसे कई ट्राइबल होम डेकोर आइटम्स के स्टॉल्स लगाए जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.