यूनीवर्सिटी कर्मचारी ने छात्रो की सवा लाख की फीस हडपी

Updated on 05-09-2021 11:02 PM
भोपाल । राजधानी के एमपी नगर थाना पुलिस ने सर्वपल्ली राधा कृष्णन यूनीवर्सिटी के एक कर्मचारी द्वारा कॉलेज के छात्रों से फीस लेकर हड़प लिये जाने की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। इतना ही नहीं उसने कई छात्रों से एडमिशन के नाम पर भी ठगी की है। बताया गया है कि आरोपी की ठगी का शिकार तीन छात्र अब तक सामने आए हैं। जिनसे आरोपी ने करीब सवा लाख रुपए हड़पे है। एमपी नगर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जालसाज की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है। पुलिस के अनुसार फरियादी डॉक्टर रिचा गुप्ता सर्वपल्ली राधा कृष्णन यूनीवर्सिटी होशंगाबाद रोड में रिजस्ट्रार हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि आरोपी दुश्यंत पुरोहित निवासी आशोका गार्डन पूर्व में कॉलेज में मैजेमेंट टीम में काम करता था। उसकी लगातार शिकायतें मिलने के कारण उसे कॉलेज से निकाल दिया गया था। पिछले साल लॉक डाउन के दौरान आरोपी ने दो छात्रों को कॉलेज में दाखिला कराने तथा एक से फीस जमा करने के नाम पर रकम ले ली लेकिन उसे कॉलेज मे जमा न करते हुए खुद ही हड़प लिया। इसकी जानकारी होने पर जब फरियादियों ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद में पूरे मामले की शिकायत तीनों छात्रों ने कॉलेज में लिखित रूप से की थी। इस बात का खुलासा होने पर रजिस्ट्रार ने मामले की शिकायत थाना एमपी नगर पुलिस से की थी। एमपी नगर पुलिस ने आवेदन की जांच के बाद में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.