वंदना मर्डर केस का खुलासा:देवास से आकर 2 मिनट में कर दी हत्या, पहले आंखों में डाली थी मिर्च

Updated on 03-12-2022 04:23 PM

वंदना मर्डर केस आखिरकार पुलिस ने सुलझा लिया। देवास से तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, इसमें एक महिला (मुंह बोली बहन और दो पुरुष) है। शुक्रवार को एरोड्रम पुलिस ने देवास ने इन्हें पकड़ा। वंदना उसके पास काम करने वाली एक महिला को काफी वक्त से ब्लैकमेल कर रही थी, इस वजह से ही ये हत्याकांड हुआ।

घटना के बारे में 

रविवार दोपहर को एरोड्रम थाना क्षेत्र के विद्या पैलेस कॉलोनी की एक बिल्डिंग में वंदना पति राहुल रघुवंशी निवासी नंदानगर क्षेत्र की खून से सनी लाश मिली। वंदना का गला रेतकर हत्या की गई थी। कुछ दिनों पहले ही वंदना ने यह जगह किराए पर ली थी। एफएसएल की जांच में पहले आंखों में मिर्ची डालकर हत्या करने की बात सामने आई थी। क्योंकि मौके पर मिर्ची पाउडर भी मिला था। वंदना ने अपने पति को टिफिन सेंटर में काम करने की बात कही थी। पुलिस ने जांच की तो वंदना के अनैतिक गतिविधियों में लिप्त होना पता चला था।

पुलिस इस मामले में उसके साथ काम करने वाली महिलाओं से, संदिग्धों से, उसे फोन करने वालों से यहां तक कि उसके परिवार के लोगों से भी पूछताछ कर चुकी थी, लेकिन पुलिस को मर्डर केस में कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा था। वंदना की पहली शादी भोपाल में हुई थी। 2014-15 में वह पहले पति को तलाक देकर इंदौर आ गई थी और राहुल से दूसरी शादी की थी।

वंदना मर्डर केस की कहानी 

एरोड्रम थाने के TI संजय शुक्ला के मुताबिक वंदना के साथ दो महिलाएं काम करती थी। इसमें एक है सलोनी उर्फ नैना। वह देवास की रहने वाली है और मां को उसके काम का पता न चले इसलिए वह इंदौर में बुटीक में का काम करने का बोल कर इंदौर आती थी। वह देवास में ये काम इसलिए नहीं करती थी, ताकि उसकी मां को पता न चल जाए।

वंदना करने लगी थी ब्लैकमेल

TI ने बताया वह वंदना के साथ काफी वक्त से काम कर रही थी। वंदना के पास उसके कुछ वीडियो भी थे। सलोनी ने पहले ही वंदना को बता दिया था कि उसकी मां को उसके काम के बारे में पता नहीं है, इसलिए वे कभी भी न बता दे। जब सलोनी दूसरी जगह जाने लगी तो वंदना उसे वीडियो बताकर ब्लैकमेल करने लगी। वंदना उसे कहती थी कि उसके पास घर का एड्रेस है। पिछले काफी वक्त से वंदना से ब्लैकमेल होने के कारण सलोनी परेशान हो चुकी थी।

मुंह बोले भाइयों को पता चली बात, फिर हुई प्लानिंग

ब्लैकमेल से परेशान होकर घटना के एक दिन पहले यानी शनिवार को वंदना अपने मुंह बोले भाइयों अशोक और गोलू के पास पहुंची। मुंह बोले भाइयों को पहले पता नहीं था कि सलोनी क्या काम करती है। सलोनी ने बताया कि वह इस काम में लिप्त है वह उससे बाहर निकलना चाहती है, लेकिन वंदना उसे ब्लैकमेल कर रही है। इसलिए तुम उसे कैसे भी निपटा दो। बाकी वह सब संभाल लेगी। इसके बाद वंदना के मर्डर की प्लानिंग हुई। इसमें सुपारी लेकर हत्या करने की बात भी सामने आ रही है।

मार्केट से मिर्ची-हथियार खरीदा, अलग-अलग गाड़ी से इंदौर आए

TI शुक्ला के बताया घटना वाले दिन अशोक और गोलू पहले देवास के मार्केट पहुंचे। जहां उन्होंने एक किराना दुकान से मिर्ची पाउडर खरीदा। इसके साथ ही सीमेंट की बोरी काटने वाला हथियार भी खरीदा। अशोक और गोलू एक बाइक पर तो सलोनी अपनी टू व्हीलर पर अलग-अलग इंदौर आए। इंदौर में बापट चौराहे पर वे मिले और यहां से विद्या पैलेस कॉलोनी पहुंचे।

जहां सलोनी ने पहले इशारे से वंदना का घर बताया और वहां जाकर पहले खुद का कुछ सामान रखा वहां से रवाना हो गई। जिसके बाद अशोक घर में घुसा और दो से तीन मिनट में वारदात को अंजाम देकर वहां से बाइक पर बैठकर भाग निकला।

ऐसे मिला पुलिस को सुराग

TI ने बताया कि इनके बारे में मुखबिर से जानकारी मिली। घटना के वक्त कुछ लोग वहां खड़े थे, जिन्होंने इन्हें देखा था। पहले सलोनी से पुलिस ने पूछताछ की थी, लेकिन उस वक्त पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। जब पुलिस को इसके बारे में पता चला तो दोबारा उससे पूछताछ की। पुलिस को एक जगह के सीसीटीवी फुटेज भी मिले, जिसमें तीनों नजर आए। जब उसे फुटेज दिखाए तो उसने पहले तो पहचानने से मना कर दिया। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना के बारे में बताया।

देवास में जहां से सामान खरीदा वहां भी पहुंची पुलिस

मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने देवास से दोनों मुंह बोले भाइयों को भी हिरासत में ले लिया। उनसे भी पूछताछ की तो पूरी घटना स्पष्ट हो गई। इसके बाद पुलिस उन्हें लेकर देवास के मार्केट पहुंची जहां से उन्होंने मिर्ची पाउडर और हथियार खरीदे थे। फिलहाल पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
Advt.