इंदौर से जल्द चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस...:जयपुर और जबलपुर रूट पर दौड़ सकती है; देश की सबसे तेज ट्रेन होगी

Updated on 27-12-2022 05:26 PM

प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन इंदौर से जनवरी में शुरू होने की संभावना है। इंदौर-जयपुर और इंदौर-जबलपुर के लिए ट्रेन को चलाने का प्रस्ताव है। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इंदौर दौरे के लिए ट्रेन के शुरू होने की तारीख का ऐलान कर सकते हैं।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि हमारी तरफ से तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। इस संबंध में सांसद शंकर लालवानी ने भी रेलवे अफसरों से बात की है। यह ट्रेन 52 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है।

यह रूट है प्रस्तावित

रेलवे सूत्रों के अनुसार इंदौर और जयपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन का रूट उज्जैन वाला रहेगा। वंदे भारत ट्रेन जयपुर के दुर्गापुरा से दोपहर 3.10 बजे चलेगी। ये सवाई माधोपुर, नागदा, उज्जैन से होते हुए रात 12.15 बजे इंदौर पहुंचेगी। वापसी में ये ट्रेन सुबह 5.50 बजे चलकर उज्जैन, नागदा, सवाई माधोपुर होते हुए दुर्गापुरा (जयपुर) पहुंचेगी। जबलपुर के लिए भोपाल के रास्ते ही इस ट्रेन को चलाया जा सकता है।

तारीख अभी तय नहीं

सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन का रूट इंदौर-जयपुर, इंदौर-जबलपुर का प्रस्तावित है। इस संबंध में मेरी रेलवे के अधिकारियों से बात हुई है। रेलवे डिपार्टमेंट की ट्रेन के संचालन को लेकर पूरी तैयारी है। ये भारत में चलने वाली सबसे तेज ट्रेन होगी।

रेलवे पीआरओ खेमराज मीणा के मुताबिक वंदे भारत ट्रेन कब चलेगी ये फिलहाल तय नहीं है, लेकिन इंदौर में ट्रेन के संचालन की तैयारियां शुरू हो गई है। ट्रेन के मेंटेनेंस सहित अन्य सुविधाओं के लेकर कार्य हो रहे हैं।

इसलिए वंदे भारत की अधिक मांग

दरअसल, वंदे भारत ट्रेन में मॉडर्न सुविधाएं हैं। इसकी गति इसे दूसरी ट्रेनों से अलग बनाती है। यह ट्रेन 160-180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है, इसलिए देशभर में इस ट्रेन की काफी मांग है। हालांकि देश में उपलब्ध रेल ट्रैक पर अधिकतम स्पीड 130 किमी प्रतिघंटा ही है।

वंदे भारत ट्रेन में वाई-फाई कंटेंट ऑन डिमांड की सुविधा भी दी गई है। हर कोच में 32 इंच की स्क्रीन लगाई गई है, जो यात्रियों को सूचना और इंफोटेनमेंट प्रदान करती है। एग्जीक्यूटिव कोच में 180 डिग्री घूमने वाली हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.