विभा श्रीवास्तव बनी अभा कायस्थ महासभा की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष

Updated on 06-04-2023 09:04 PM
भोपाल। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश शासन के
चिकित्सा शिक्षा एवं गैस राहत मंत्री विश्वास कैलाश सारंग की सहमति से मध्यभारत इकाई के प्रदेशाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव ने समाजसेवी श्रीमती विभा श्रीवास्तव को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला इकाई, मध्यप्रदेश का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है ।
इस नियुक्ति पर श्रीमती विभा श्रीवास्तव ने कह कि मैं पूर्ण विश्वास दिलाती हूँ कि राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक नेतृत्व के मार्गदर्शन में मैं स्वयं एवं महिला इकाई की पूरी टीम सदैव तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संरक्षक स्व. कैलाश सारंग के सपनों को साकार करने की दिशा में पूर्ण ईमानदारी और समर्पण भाव से सेवा करेगी।  
उन्होंने अपनी नियुक्ति पर पुन: सभी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया है कि समाज हित के लिए वह सदैव अग्रणी भूमिका का निर्वहन करेंगी।  श्रीमती विभा श्रीवास्तव को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला इकाई, मध्यप्रदेश का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर सामाजिक क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस नई जिम्मेदारी पर समाजजनों, मित्रों एवं परिवार के लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए बधाई दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.