इंदौर के मॉल में सुसाइड से ठीक पहले का VIDEO, चंद कदम दूर से निकला था कपल

Updated on 15-03-2023 07:02 PM

इंदौर में रिटायर्ड डॉ. मनमोहन सोनी के सुसाइड केस में दो नए CCTV फुटेज सामने आए हैं। C-21 मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर डॉक्टर ने सुसाइड किया था। वे जिस जगह से रैलिंग को लांघ रहे थे, उसी समय वहां से युवक-युवती गुजर रहे थे। पुलिस का कहना है कि यदि वे समय पर देख लेते तो डॉ. सोनी को बचाया जा सकता था। यह पूरा घटनाक्रम CCTV में रिकॉर्ड हुआ है।

CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि जैसे ही युवक-युवती चौथे माले से गुजर रहे हैं, उनके दाईं ओर डॉ. सोनी कुछ देर रैलिंग पकड़कर खड़े रहे। फिर रैलिंग उलांघकर बाहर निकले और कूद गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर युवक-युवती ने पलटकर देखा तब तक सोनी कूद चुके थे। इसी दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड भी उन्हें क्रॉस करते हुए दूसरी ओर निकल रहा था। दूसरे CCTV में डॉ. सोनी मॉल के नीचे वाले फ्लोर पर घूमते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद वह चौथे माले पर पहुंचे थे।

पुलिस ने दोनों मोबाइल जब्त किए, डॉक्टर के हुए बयान

डॉक्टर मनमोहन के सुसाइड के मामले में पुलिस ने उनके दोनों मोबाइल जब्त कर लिए हैं। वहीं डॉक्टर के ड्राइवर बल्लू उर्फ शैलेन्द्र के भी बयान हुए। उसने घर से निकलने के बाद मॉल पहुंचने तक की पूरी जानकारी अपने बयान में बताई। वहीं बल्लू ने यह भी कहा कि बीमारी के चलते डॉक्टर अपनी जान नहीं दे सकते थे।

उसने यही बताया कि सोनी सुबह 11 बजे घर से निकले थे तो खाना बाहर खाने का बोले थे। उन्होंने किसी तरह की परेशानी का जिक्र नहीं किया। उन्होंने मुझे पार्किंग में खड़े रहने का बोला और शॉपिंग करने का बोलकर खुद मॉल में चले गए। जब ढाई घंटे तक वे नहीं आए तो ड्राइवर उन्हें देखने मॉल के भीतर गया, लेकिन तब तक वे जान दे चुके थे।

बेटी-दामाद ने किया अंतिम संस्कार

डॉक्टर की पत्नी नीलू सोनी (गायनाकोलॉजिस्ट) भी पति की आत्महत्या से हैरान हैं। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद उनका शव परिजन को सौंप दिया गया। मुंबई से आए बेटी-दामाद ने उनका अंतिम संस्कार किया। टीआई रवींद्र गुर्जर ने बताया कि सदमे के चलते मंगलवार को भी कोई परिजन बयान देने की स्थिति में नहीं था। केवल ड्राइवर के बयान हुए हैं। टीआई गुर्जर के मुताबिक जब्त मोबाइल से कॉल डिटेल निकाली जाएगी। मोबाइल से फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग देखने के बाद आगे जांच की जाएगी।

इंदौर में एक रिटायर्ड डॉक्टर ने C-21 मॉल की चौथी मंजिल (करीब 70 फीट ऊंचाई) से कूद कर खुदकुशी कर ली। वे सिर के बल नीचे गिरे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते उन्होंने ये कदम उठाया। विजयनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। डॉक्टर मनमोहन सोनी (65) चोइथराम अस्पताल से रिटायर हुए थे। सोमवार सुबह 11 बजे वे बगैर खाना खाए ड्राइवर के साथ घर से निकले थे। C-21 मॉल के बाहर वे ड्राइवर से शॉपिंग का कहकर अंदर चले गए। 3 घंटे तक ड्राइवर मॉल के बाहर इंतजार करता रहा। 


लाउंज कर्मचारियों के मुताबिक फ्लोर पर वीकेंड में ज्यादा लोग आते हैं। बाकी दिन में दोपहर के समय इक्का-दुक्का लोग आते-जाते रहते हैं। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे ऐसे ही हालात थे। इस फ्लोर पर कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक या किसी भी आइटम का कोई शो रूम या आउटलेट नहीं है। ऐसे में रिटायर्ड डॉक्टर को अगर शॉपिंग करनी होती तो वे ग्राउंड या अन्य फ्लोर पर जाते। मॉल के सीसीटीवी फुटेज में डॉक्टर आत्महत्या करने से पहले मॉल के हर फ्लोर पर आराम से घूमते हुए नजर आए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.