विज्ञान मंथन यात्रा 27 मार्च से

Updated on 27-03-2023 06:05 PM

म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् मेपकॉस्ट के मिशन एक्सीलेंस कार्यक्रम अंतर्गत 27 मार्च को मंथन यात्रा प्रातः 9.45 बजे से ऑनलाइन की जायेगी। इसमें मध्यप्रदेश के 52 जिलों के 8वीं से लेकर 12वीं कक्षा के चयनित लगभग 1000 विद्यार्थी भाग लेंगे। यात्रा का समापन 31 मार्च को होगा।

विद्यार्थियों को पुणे, हैदराबाद, दिल्ली, लखनऊ, देहरादून, मोहाली और भोपाल की राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं और वैज्ञानिक संस्थानों की गतिविधियों और उपलब्धियों को जानने, वैज्ञानिकों से संवाद और सवालों को पूछने का अवसर मिलेगा।

इस बार विद्यार्थियों को 9 वैज्ञानिक संस्थानों का ऑनलाइन भ्रमण कराया जायेगा। देश के सबसे बड़े अनुसंधान एवं विकास संगठन ‘वैज्ञानिक एवं अनुसंधान परिषद सीएसआईआर के हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय भू-भौतिकीय अनुसंधान संस्थान एनजीआरआई और भोपाल स्थित प्रगत पदार्थ तथा प्रक्रम अनुसंधान संस्थान एम्प्री का भ्रमण कराया जायेगा। इसी तरह कृषि विज्ञान में नई दिल्ली के पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और पुणे स्थित राष्ट्रीय अंगूर अनुसंधान केंद का भ्रमण कराया जायेगा। विद्यार्थियों को लखनऊ स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान आईआईएसआर से रूबरू होने का मौका भी मिलेगा। उत्तराखंड ज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् यूकॉस्ट, देहरादून, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, एज्युकेशन एंड रिसर्च, भोपाल एवं इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मोहाली की वैज्ञानिक उपलब्धियों और कार्यक्रमों से परिचित कराया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि विज्ञान मंथन यात्रा की शुरूआत वर्ष 2007 में हुई थी, जिसका उद्देश्य प्रदेश के विद्यार्थियों में विज्ञान में रूचि पैदा करना और उन्हें करियर के रूप में विज्ञान विषयों को चुनने के लिए प्रोत्साहित करना है। अभी तक विज्ञान मंथन यात्रा में 8 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हो चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.