शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने निकाली जा रही विकास यात्रा - ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

Updated on 10-02-2023 05:59 PM

आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए राज्य सरकार तो प्रतिबद्ध है ही, मेरा भी प्रयास है कि क्षेत्र का कोई भी गरीब तथा असहाय व्यक्ति बिना पैसे इलाज और शिक्षा से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से उप नगर ग्वालियर में दो सीएम राइज स्कूल और एक स्मार्ट स्कूल के साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में सिविल अस्पताल हजीरा एवं बिरला नगर प्रसूति-गृह को सर्व-सुविधायुक्त बनाया गया है। यहाँ नि:शुल्क उपचार के साथ कई प्रकार के ऑपरेशन भी हो सकेंगे। यह बात ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर के वार्ड-12 में विकास यात्रा में कही। यात्रा में एक करोड़ 10 लाख रूपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं एक करोड़ 6 लाख रूपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण भी हुआ। 

विकास यात्रा के पाँचवें दिन यात्रा का शुभारंभ वार्ड-12 की 8 नम्बर लाइन से हुआ। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने जेसी मिल के 41 श्रमिक को आवास के पट्टे वितरित किये। ऊर्जा मंत्री ने लाइन नम्बर-1 में बीमार बुजुर्ग महिला श्रीमती प्रेमवती बाई को इलाज के लिए अपनी गाड़ी से सिविल अस्पताल भिजवाया और उचित इलाज के लिए संबंधित को निर्देशित किया। यात्रा में जन-कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र भी दिए। साथ ही ऊर्जा मंत्री श्री तोमर द्वारा यात्रा के मार्ग में आने वाली प्रत्येक आँगनवाड़ी में पहुँच कर लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। 

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने लाइन नम्बर-2 में यात्रा में युवाओं एवं आमजन को नशामुक्त भारत अभियान के तहत कभी नशा न करने की शपथ दिलाई। साथ ही पार्क में पौध-रोपण कर सभी से 5-5 पौधे लगाने के अपील भी की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.