जनसेवा, विकास और प्रगति की त्रिवेणी बनी विकास यात्रा : मंत्री श्री डंग

Updated on 07-02-2023 05:13 PM

पर्यावरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने कहा कि विकास यात्रा जनसेवा, विकास और प्रगति की त्रिवेणी है। करोड़ों रूपये के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास के कार्यों के साथ हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का हितलाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। श्री डंग ने हितग्राहियों को संबल, लाड़ली लक्ष्मी, नामांतरण, पीएम किसान निधि और अन्य योजनाओं के स्वीकृति-पत्र वितरित किये। उन्होंने कहा असमय वर्षा और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वें किया जा रहा है। किसानों को मुआवजा और फसल बीमा योजना का लाभ मिलेगा। जिले की 2374 करोड़ रूपये की चंबल परियोजना से खेतों तक भरपूर पानी पहुँचेगा।

मंत्री श्री डंग ने कहा कि जन-प्रतिनिधि लोगों को केन्द्र और राज्य शासन की कल्याणकारी योजना से वाकिफ कराने के साथ योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित भी कर रहे है। इससे विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में जीवनयापन उन्नत होगा। श्री डंग ने ग्रामीणों से कहा मैं आपके परिवार का सदस्य हूँ। बेहिचक अपनी समस्याएँ बतायें।

मंत्री श्री डंग ने 5 फरवरी को मंदसौर जिले के ग्राम सूठी से विकास यात्रा का शुभांरभ कर शक्करखेड़ी, कचनारा, नाहरगढ़, खजूरीचन्द्रावत, झालारा और कोटडाबहादुर गाँव का भ्रमण करते हुए ग्राम राणायरा में समापन किया। सोमवार 6 फरवरी को श्री डंग ने ग्राम गुराडिया प्रताप से विकास यात्री प्रारंभ कर जमुनिया, धलपट, ढाबला महेश, प्रतापपुरा, बर्डीया गुर्जर और किशोरपुरा होते हुए ग्राम ढाबला भगवान में समापन किया।

मंत्री श्री डंग ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान, पात्रता पर्ची, नि:शुल्क राशन, सामाजिक सुरक्षा पेशन, संबल योजना, लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्यादान, तीर्थदर्शन आदि योजनाओं ने जन साधारण के जीवन को सुविधाजनक बनाया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से तरक्की की राह पर आगे बढ़ी है।

विकास यात्रा में पूर्व विधायक श्री राधेश्याम पाटीदार, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए। विभिन्न ग्रामों में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को विकास यात्रा के लिए धन्यवाद देते हुए इसे राज्य शासन का एक सराहनीय कदम बताया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.