जनता की भलाई और सेवा के लिए है विकास यात्रा: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 17-02-2023 05:17 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में जारी विकास यात्राएँ जनता की भलाई और सेवा के लिए हैं। विकास यात्रा का प्रभाव सकारात्मक हो रहा है। यात्रा में जनता जुड़ रही है और विभिन्न नवाचार भी किए जा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में उमरिया, धार, बड़वानी, बैतूल, कटनी, मुरैना आदि जिलों में किए गए नवाचारों की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश की पूरी टीम विकास यात्रा को सफल बनाने में लगी हुई है। जन-प्रतिनिधि, प्रशासन और कार्यकर्ता जनता के कल्याण के इस महायज्ञ में जुटे हुए हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवास कार्यालय समत्व भवन में वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग से जिलों में जारी विकास यात्रा के संबंध में समीक्षा कर रहे थे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग उपस्थित थे। जिलों के जन-प्रतिनिधि और अधिकारी वर्चुअली जुड़े।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 19 फरवरी को मुझे पौधे लागते हुए दो साल पूर्ण हो जाएंगे। इस दिन सभी जिलों में पौधे लगा कर विकास यात्रा प्रारंभ हो। डिंडोरी, उज्जैन, सतना, अलीराजपुर, खरगोन, खंडवा, रतलाम, ग्वालियर, झाबुआ, छतरपुर, सागर, सिवनी, गुना, इंदौर, मण्डला, श्योपुर और मंदसौर जिले के जन-प्रतिनिधियों ने विकास यात्रा और उसमें किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के आवेदन 5 मार्च से भरवाना शुरू कर दें। आवेदन ऑफ लाइन भरवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शेष समय में सभी जिलों में विकास यात्रा का आयोजन अच्छा हो। उन्होंने सागर कलेक्टर को संत रविदास महाराज का भव्य मंदिर बनाने के संबंध में निर्देश दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.