मंत्री श्री सारंग के नेतृत्व में नरेला विधानसभा में विकास यात्रा को मिल रहा अपार समर्थन

Updated on 22-02-2023 06:00 PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में विकास यात्रा नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78 और 58 में पहुँची। यहाँ मंत्री श्री सारंग ने कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों में हितलाभ प्रमाण-पत्र वितरित किये। दोनों ही वार्डों में जनता में बेहद उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र के रहवासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ मंत्री श्री सारंग पर पुष्प-वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। यात्रा के दौरान मंत्री श्री सारंग प्रशासनिक अमले के साथ दोनों वार्डों में पैदल चल कर घर-घर पहुँचे और उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण भी किया।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में देश-प्रदेश में जन-कल्याण के लिये शासन द्वारा कई जन-हितैषी योजनाएँ संचालित की जा रही है। कोरोना काल में जब गरीब परिवारों पर आजीविका का संकट मंडराने लगा था तो प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में निःशुल्क राशन उपलब्ध करवाने की योजना प्रारंभ की गई, जो अभी तक जारी है। वहीं संबल योजना का उदाहरण देते हुए श्री सारंग ने कहा कि संबल गरीब परिवारों को नया जीवन देने वाली योजना है। जन्म से पहले से लेकर जिंदगी के बाद तक इस योजना का गरीब परिवारों को लाभ मिलेगा।

मंत्री श्री सारंग ने विश्वकर्मा नगर में विकास यात्रा के दौरान रहवासियों की सीवेज समस्या के निराकरण के लिये करोड़ों की लागत से सम्पूर्ण वार्ड में सड़कों और नाले-नालियों के निर्माण की घोषणा की। मंत्री श्री सारंग ने वार्ड 78 में शिव मन्दिर से विश्वकर्मा नगर होते हुए हाउसिंग बोर्ड मेन रोड तक की 80 फ़ीट सीसी सड़क और प्रसून पार्क के पास संजीवनी क्लीनिक के निर्माण, पारस नगर में माता मंदिर का जीर्णोद्धार सहित सम्पूर्ण वार्ड 78 में नाले-नालियों के निर्माण की घोषणा की। श्री सारंग ने वार्ड 58 में गौतम नगर शिव मंदिर का जीर्णोद्धार, गौतम नगर मार्केट का सौंदर्यीकरण, रचना नगर स्थित काली मंदिर की बाउंड्री वाल निर्माण, सर्जना सोसाइटी में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा मंत्री की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.