योजना के पात्र व्यक्तियों के लिये वरदान साबित हो रही विकास यात्रा: मंत्री श्री दत्तीगांव

Updated on 16-02-2023 05:18 PM

विकास यात्रा उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो पात्र होते हुए भी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे थे। यह बात औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने धार जिले के ग्राम बामन्दाकलाँ में विकास यात्रा में कही। उन्होंने कहा कि इनमें मकान, फसल बीमा, पीएम-सीएम सम्मान निधि, जाति प्रमाण पत्र, भू-अभिलेख शुद्धिकरण, आयुष्मान-आधार कार्ड, स्वामित्व योजना, रोजगार के लिए ऋण दिए जाने सहित अन्य प्रकरण शामिल हैं। विकास यात्रा में जहाँ लोगों की समस्या दूर करते हुए माँग पूरी की जा रही है, वहीं ऐरा प्रथा जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए लोगों को संकल्प दिलाया जा रहा है। विकास यात्रा में नवाचार भी किए जा रहे हैं। मंत्री श्री दत्तीगांव ने बदनावर विधानसभा की ग्राम पंचायत बामन्दाकलाँ में हितग्राहियों को हित-लाभ भी वितरित किए।

मंत्री श्री दत्तीगांव ने मंगलवार को विकास यात्रा में ग्राम पंचायत कड़ोदकला में विभिन्न विकास कार्य का भूमि-पूजन किया, ग्रामीणों से विकास कार्य और क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा का उद्देश्य अधूरे काम पूरे करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में प्रदेश में 5 फरवरी से 25 फरवरी तक चलने वाली विकास यात्रा के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित करने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जा रही है। विकास यात्रा का ग्रामीणों ने उत्साह के साथ स्वागत किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.