उमरिया जिले के ग्राम पिपरिया से जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री सिंह की उपस्थिति में प्रारंभ हुई विकास यात्रा

Updated on 17-02-2023 05:26 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व मे मध्यप्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। ग्रामों को बेहतर सड़कों से नगरीय क्षेत्र से जोड़ा गया है। गाँव के भीतर सी.सी. रोड बनाई गई हैं। गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्की छत मुहैया कराई गई है। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री सम्मान निधि से प्रतिवर्ष 10 हजार रूपये दिए जा रहे है।

जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह यह बात विकास यात्रा के दौरान मानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया में ग्रामवासियों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा गाँव-गाँव से गुजरेगी जिसका उद्देश्य सरकार की योजनाओं को गाँव, गरीब तथा आमजन तक पहुँचाना, पात्र हितग्राही जो योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित रहे हैं उन्हें लाभान्वित करना और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करना है। उन्होंने कहा कि नल से घर में जल पहुँचाने, उज्जवला गैस कनेक्शन देने, ग्रामीण आजीविका मिशन से स्व-सहायता समूहों से महिलाओं को जो़ड़ कर कौशल उन्नयन प्रशिक्षण तथा आर्थिक गतिविधियाँ संचालित करने का कार्य किया जा रहा है। महिलाओं को स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण और शासकीय नौकरी में आरक्षण दिया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा लाड़ली बहना योजना शुरू की जा रही है। आयकर दाता महिलाओं को छोड़ कर सभी गरीब महिलाओं के बैंक खातो में प्रतिमाह एक हजार रूपये की राशि अंतरित की जाएगी।

विकास यात्रा में पिपरिया में हाई स्कूल के नवीन भवन का लोकार्पण, सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि-पूजन, शंकर तालाब सेमरिया मे सी.सी. रोड निर्माण भूमिपूजन, स्टापडैम निर्माण कार्य भूमि-पूजन, नवीन तालाब निर्माण, सेहराटोला में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया गया। जन जातीय कार्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने हर गाँव हर घर विकास यात्रा के माध्यम से पहुँच कर योजना का लाभ प्राप्त करने से अब तक वंचित पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने का अभिनव प्रयास किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.