प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान के मिशन को सार्थक कर रही विकास यात्राएं - मंत्री श्री दत्तीगांव

Updated on 23-02-2023 05:29 PM

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मिशन को सार्थक कर रही विकास यात्राएं। यह बात औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने धार जिले के ग्राम लोहारीबुजुर्ग में विकास यात्रा के दौरान कही। जिले में विकास यात्रा का सिलसिला लगातार जारी है। विकास यात्रा के दौरान जिले में हितग्राहियों लाभांवित किया जा रहा हैं। बुधवार को प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकास यात्रा के दौरान धार जिले के ग्राम पंचायत लोहारीबुजुर्ग के ग्राम माचकदा में कन्या पूजन के साथ विकास यात्रा शुरू की गई । विभिन्न योजनाओ में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरित किये गये। साथ ही चाठिया टंकी निर्माण मुक्तिधाम लागत 2.00 लाख रुपए, पाइअप पुलिया निर्माण लोहारी लागत 1.72 लाख रुपए, सी.सी. रोड लागत 10.00 लाख रुपए, सामुदायिक भवन बडोदिया लागत 10.00 लाख रुपए का भूमि पूजन एंव विद्युत ट्रांसफार्मर लागत 6.26 लाख रुपए, प्रधानमंत्री आवास 12 हितग्राहियों का लागत 16.56 लाख रुपए का लोकार्पण किया गया। हितग्राहियाें को विभिन्न योजनाओं में हितलाभ स्वीकृति पत्र वितरित किये गये। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में निः शुल्क उपचार किया गया। खैरोद में पानी की टंकी की पाईप लाईन लागत 1 करोड़ 50 लाख रुपए, आंगनवाड़ी भवन खैराद लागत 9.00 लाख रुपए, आगनवाडी भवन अंतराय लागत 9.00 लाख रुपए,आंगनवाड़ी भवन मुसावदा लागत 9.00 लाख रुपए का लोकार्पण, कचरा वाहन लागत 2.50 लाख रुपए एंव प्रधानमंत्री सडक लागत 42.00 लाख रुपए लोकार्पण, नाली निर्माण लागत 5.25 लाख रुपए, नाली निर्माण 5.25 लाख रुपए लागत, सामुदायिक स्वच्छता परिसर लागत 3.65 लाख रुपए का भूमि भूजन किया गया। तीसगांव में विद्युत ट्रांसफार्मर लागत 8.08 लाख रुपए, पुलिया निर्माण हनुमान मंदिर लागत 15.00 लाख रुपए, तलाई निर्माण लागत 2.92 लाख रुपए, सी.सी. रोड लागत 04.11 लाख रुपए का लोकापर्ण किया गया। मंत्री श्री दत्तीगांव एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्राम खेरोद में दो स्व सहायता समूह को नौ लाख रुपए के ऋण स्वीकृत पत्र और प्रशस्ति पत्र वितरित किए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.