अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही हैं विकास यात्राएँ : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 18-02-2023 05:17 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास यात्राएँ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही हैं। विकास यात्राएँ लोकार्पण, शिलान्यास के साथ हितग्राहियों को लाभ देने, नए हितग्राहियों को जोड़ने और जो जरूरतमंद हैं, उनकी आवश्यकताएँ पूरी करने का सशक्त माध्यम बनी हैं। लगभग 3 लाख 74 हजार 751 आवेदनों पर स्वीकृति दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिलों में हो रहे नवाचारों से यात्राएँ उद्देश्यपूर्ण बनी हैं। नवाचारों में अलीराजपुर में मोतियाबिंद के इलाज के लिए वयोवृद्धों की शासकीय सहायता से सर्जरी और आवश्यक उपकरण लगवाने का कार्य शुरू किया गया है। आगर-मालवा में समग्र कार्ड बनाने और घुम्मकड़, अर्द्ध घुम्मकड़ तथा विमुक्त जाति के भाई-बहनों को शासकीय योजनाओं का लाभ देने और मदद उपलब्ध कराने का अभियान जारी है। कटनी में कुपोषित बच्चों को गोद लेकर उनको फूड किट देना, सतना में शहीदों के परिजन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन एवं वाटर हेल्थकार्ड का वितरण और दतिया में नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए कचरे पर चर्चा अभियान चलाया जा रहा है। इसमें थ्री-आर रिड्यूज-री-यूज और रिसाईकिल गतिविधियों संबंधी चर्चा, समझाइश और प्रशिक्षण देने का काम जारी है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आत्म-निर्भर भारत के निर्माण का आहवान किया है। इस दिशा में हम निरंतर प्रगति कर रहे हैं। विश्व में भारत ने ऐसा स्थान प्राप्त कर लिया है जहाँ अमरिका से लेकर रूस तक बिना भारत के नहीं चल सकते। आत्म-निर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश प्रतिबद्ध है। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के लिए कई गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। केवल शासकीय प्रयासों से ही यह कार्य पूर्ण नहीं होंगे। प्रदेश के हर नागरिक को भी सहयोग करना होगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की बेटियाँ भी प्रेरणादायी कार्य कर रही हैं। इन्दौर की बेटी पूजा दुबे ने पराली से मशरूम तथा वेस्ट मटेरियल से फ्लावर पॉट, पेकेजिंग मटेरियल सहित अन्य उत्पाद बनाए हैं। उन्होंने अपनी कंपनी का नाम भी "बेटी" रखा है। उनका यह कदम पर्यावरण-संरक्षण की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। बेटी पूजा का स्टॉल, जी-20 समूह की बैठक में भी लगा और देश-विदेश के कई प्रतिनिधियों ने उनके स्टॉल की जानकारी लेकर उनकी पहल की प्रशंसा भी की। बेटी पूजा का यह प्रेरणादायी कार्य सराहनीय है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.