9 महीने से चकमा दे रही थी, गिरफ्तार:सहेली को दतिया ले जाकर पति, दोस्तों को सौंप दिया था, कई बार हुआ गैंगरेप

Updated on 07-12-2022 05:31 PM

सहेली को घुमाने के लिए दतिया ले जाकर पति व दोस्त से गैंगरेप कराने वाली शातिर महिला को मुरार थाना पुलिस ने पकड़ा है। 9 महीने से पुलिस को चकमा दे रही थी। पुलिस पिछले आठ दिन से दतिया में डेरा डाले हुए थी। पुलिस ने जब महिला के घर दबिश दी तो वह वहां से भागकर पिता के घर पहुंच गई।

पुलिस पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी महिला को लेकर ग्वालियर आ गई है और पूछताछ शुरू कर दी है। इससे पहले पुलिस महिला के पति राज व दोस्त गौरव उपाध्याय को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है।

शहर के मुरार थाना TI शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि सूचना मिली थी कि 9 महीने से पुलिस को चकमा दे रही गैंगरेप के मामले में सहयोगी आरोपी मोहिनी परिहार अपने घर दतिया आई है। इसका पता चलते ही सब इंस्पेक्टर केके पाराशर व महिला आरक्षक यासमीन को आरोपी को दबोचने के लिए दतिया पहुंचाया गया। यहां पर पुलिस के आने का पता चलते ही मोहिनी भाग निकली और पुलिस भी उसके पीछे लग गई। मोहिनी अपने पिता के घर ग्वालियर पिंटो पार्क आकर छिप गई। पुलिस भी उसे तलाशते हुए पुलिस पहुंच गई और उसे दबोच लिया।

यह था मामला

शहर के गौतम नगर निवासी 20 वर्षीय युवती को दिसम्बर 2021 में उसकी सहेली मोहनी परिहार नौकरी का झांसा देकर अपने साथ दतिया ले गई थी। इसके बाद उसे झांसी में एक कमरे में ठहराया था। वहां जान से मारने की धमकी देकर मोहिनी के पति राज ने उससे शादी कर उसके साथ गलत काम किया। कुछ दिन दतिया में अपने घर रखा था और बार-बार उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर आरोपी उसे लेकर दिल्ली गया और यहां पर उसने व उसके दोस्त गौरव उपाध्याय ने उसके साथ गलत काम किया था। दो महीने तक प्रताड़ना व बार-बार गैंगरेप झेलने के बाद एक दिन मौका पाकर वह भाग आई। यहां ग्वालियर आकर मुरार थाना में शिकायत की। जिस पर पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.