नल-जल योजना के तहत बनाई गई पानी टंकी बनी शोपीस, पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे ग्रामीण

Updated on 15-03-2023 07:00 PM

ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण जल संकट से निजात दिलाने और ग्रामीणों को पेय जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीएचई विभाग ने कई गांवों में नल योजना का काम पूरा करवाया, लेकिन वर्षों बाद भी नल जल योजना से ग्रामीणों को एक बूंद पानी नसीब नहीं हुआ है। पाइप स्टैंड जगह-जगह खड़े है, पाइप लाइन उखड़ चुकी है और विभाग लागत योजना का बोर्ड लगाकर वाह वाही लूटने में व्यस्त है।

नल पोस्ट खड़े, पाइप लाइन क्षति ग्रस्त

बजाग जनपद के सारंगपुर गांव में जल जीवन मिशन के नाम पर पीएचई विभाग ने करीब 67 लाख रुपए खर्च किए हैं। सरकारी रिकार्ड के मुताबिक गांव के 157 घरों में नल जल कनेक्शन के तहत पानी देने का दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि नल जल योजना पिछले कई महीनों से बंद पड़ी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि शुरूआती दिनों में करीब दो महीने तक उन्हें नल जल योजना से पानी मिला है और पिछले कई महीनों से नल जल योजना बंद पड़ी हुई है। जिसकी शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक किसी ने भी उनकी सुध नहीं ली है।

ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2009 में मुख्यमंत्री नलजल योजना के तहत पानी टंकी और कूप निर्माण किया गया था, जो काफी जर्जर स्थिति में थे। उसी को रंग रोगन करके जल जीवन मिशन योजना का बोर्ड लगाकर पीएचई विभाग के अफसर झूठी वाहवाही लूटने का काम कर रहे हैं।

घरों के सामने लगे नल जल कनेक्शन के स्टैंड पोस्ट को देखकर बड़ी आसानी से लगाया जा सकता है। ग्रामीण बताते हैं की मार्च महीने में हैंडपंप के जरिए जैसे-तैसे उन्हें पानी नसीब हो जाता है पर अप्रैल महीना आते ही हैंडपंप से पानी निकलना बंद हो जाता है और विकराल गर्मी में उन्हें नदी नालों का दूषित पानी पीकर प्यास बुझाना पड़ता है।

बजाग जनपद से सटे पड़रिया डोंगरी गांव में वर्ष 2009 में मुख्यमंत्री नल जल योजना के नाम पर पीएचई विभाग की ओर से करीब 50 लाख रुपए खर्च कर पानी टंकी का निर्माण व पाइपलाइन बिछाने का काम किया गया था, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि करीब 14 साल गुजर जाने के बाद इस नल जल योजना के तहत लोगों को एक बूंद पानी तक नसीब नहीं हो पाया है।

पानी टंकी का निर्माण और पाइपलाइन के नाम पर लाखों रुपए फूंकने के बाद पीएचई विभाग के अधिकारी सालों से ग्रामीणों को सिर्फ आश्वासन ही देते नजर आए और ग्रामीण भी पिछले 14 सालों से इंतजार करते-करते थक चुके हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि लोकेश पटेरिया ने सारंगपुर व पड़रिया डोंगरी गांव में नल जल योजना के नाम पर पीएचई विभाग के अफसरों पर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए हैं।

जिला पंचायत के अध्यक्ष रुदेश परस्ते ने सारंगपुर गांव में जल जीवन मिशन योजना में फर्जीवाड़ा व पड़रिया डोंगरी गांव में मुख्यमंत्री नलजल योजना में लापरवाही मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

तो वहीं पीएचई विभाग के एसडीओ विनोद कौशल ने कहा कि जिन योजनाओं का जिक्र कर रहे है, वो हमारे पोस्टिंग के पहले की है, वहां जल स्रोत सूखे पड़े है। अब नई कार्ययोजना बनाई गई थी, जिसकी स्वीकृति भी शासन से मिल चुकी है। तीन करोड़ की लागत से योजना तैयार की जाएगी, जिससे तीन गांव बजाग माल, बजाग रैयत और पडरिया डोंगरी गांव को नदी में फिल्टर प्लांट लगाकर पानी उपलब्ध कराया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.