MP में कल से फिर वेदर डिस्टर्बेंस 23 से 25 मार्च को ग्वालियर-चंबल में बारिश; भोपाल-इंदौर में भी बदलेगा मौसम

Updated on 22-03-2023 06:06 PM

मध्यप्रदेश में 23 से 25 मार्च के बीच फिर से वेदर डिस्टर्बेंस होगा और कई शहरों में बारिश होगी। इस सिस्टम का असर ग्वालियर-चंबल संभाग में ज्यादा दिखाई देगा, जबकि भोपाल और इंदौर में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बुधवार को ज्यादातर जिलों में मौसम के साफ रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि 16 मार्च से एक्टिव सिस्टम 20-21 मार्च को खत्म हो गया। इससे अधिकांश शहरों में मौसम में सुधार हो गया, लेकिन 23 से 24 मार्च के बीच बारिश का एक दौर फिर आ रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल में रहेगा।

रीवा में एक घंटे हुई बारिश, बेर के बराबर ओले गिरे

रीवा जिले के कई इलाकों में दोपहर से मंगलवार की शाम तक रूक-रूककर बारिश होती रही। शाम को शहर में एक घंटे तक लगातार बारिश हुई। ग्रामीण इलाकोंस में आंधी व पानी के साथ बेर के आकार के​ ओले गिरे है। ओले गिरने से नेशनल हाईवे-39 पर कश्मीर जैसा नजारा दिखा। ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी फसलों का काफी नुकसान हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों ने 22, 25 और 26 मार्च को बारिश की संभावना जताई है।

इन जिलों में बारिश होने के आसार
मौसम विभाग की माने तो 23 से 25 मार्च के बीच भोपाल, विदिशा, सीहोर, बैतूल, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में मौसम बदला रहेगा। तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने के भी आसार है।

16 से 19 मार्च को हुई बारिश ने कहर बरपाया
प्रदेश में 16 से 19 मार्च के बीच मौसम ने कहर बरपाया था। तेज बारिश-आंधी और ओलावृष्टि हुई। प्रदेश के लगभग हर जिले में बेर के आकार के ओले गिरे। ग्वालियर-चंबल संभाग, बुंदेलखंड, मालवा-निमाड़, महाकौशल और विंध्य क्षेत्र में जमकर ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। वहीं, मंदसौर, डिंडौरी, खरगोन, रायसेन, आगर-मालवा, शिवपुरी, ग्वालियर के घाटीगांव में तो कश्मीर जैसा नजारा दिखाई दिया। यहां ऐसी ओलावृष्टि हुई कि सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई। लोगों ने बाल्टियों में भरकर ओले फेंके। इससे खेतों में खड़ी गेहूं, चना और सरसों फसलें बर्बाद हो गईं। शिवराज सरकार ने दूसरे फेस में बर्बाद हुई फसलों का सर्वे भी शुरू करा दिया है। 27 जिलों में प्रारंभिक नुकसान सामने आया है। CM शिवराज सिंह चौहान ने 25 मार्च तक सर्वे पूरा करने को कहा है। यह सिस्टम लौट गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.