घूरने से रोका तो घर में घुसकर पीटा:गुंडों ने दरवाजा तोड़ा; छात्रा की नाक फटी

Updated on 09-12-2022 05:10 PM

उज्जैन कार्तिक मेले में गुंडों ने बहन को छेड़ा और भाई की हत्या कर दी। घटना के 48 घंटे बाद ही उज्जैन में छेड़खानी की दूसरी घटना सामने आ गई। गुंडों ने 20 साल की एक छात्रा को घर में घुसकर पीट दिया। मारपीट से छात्रा की नाक की नली फट गई। विवाद छेड़छाड़ करने से रोकने को लेकर हुआ।

गुंडों ने पहले छात्रा को घूरा, फिर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर अपने 10-15 साथी बुलवाए और छात्रा के घर पर पथराव कर दिया। दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए और पूरे परिवार को जमकर पीटा। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने सिर्फ मारपीट की रिपोर्ट लिखी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि उसे जो घटना बताई वही लिखी है।

कानीपुरा मार्ग स्थित तिरूपति गोल्ड कॉलोनी की बुधवार रात 11.45 बजे की ये घटना है। इसी एरिया में रहने वाले आशीष रघुवंशी और उसके साथियों ने छात्रा के पूरे परिवार पर इसलिए हमला किया, क्योंकि उसने घर के बाहर खड़े होकर अपशब्द कहने पर उन्हें टोका था। टोकने पर उन्होंने उसे घूरा और छेड़छाड़ भी कर दी।

गुंडों ने युवती को इस कदर पीटा कि उसकी नाक की नली फट गई। खून बहना बंद नहीं होने पर उसे माधव क्लब मार्ग स्थित निजी अस्पताल के ICU वार्ड में एडमिट कराना पड़ा। मां, पिता समेत भाई भी घायल हैं, इन्हें भी अस्पताल में भर्ती किया गया है। चिमनगंज मंडी पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मारपीट की धारा में केस दर्ज किया है।

गुंडों को भांजी ने कहा- भैया यहां क्यों खड़े हो, बोले- तुझे देख रहे हैं
छात्रा के मामा ने बताया, भांजी कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रही है। रात को घर के बाहर गुंडे खड़े होकर खिड़की की तरफ झांकते हुए अपशब्द कह रहे थे। ये देख भांजी बाहर निकली और बोली- भैया, यहां क्यों खड़े हो। आशीष रघुवंशी बोला- तेरे लिए खड़े हैं, बोल क्या करेगी। भांजी ने आवाज देकर भाई को बुलाया। भांजा बाहर आया, भांजी ने कहा- भाई ये अपशब्द कह रहे हैं।

भांजे ने उनसे कहा कि क्या तकलीफ है, इस पर गुंडों ने कहा कि आज तेरी बहन को उठाकर ले जाएंगे और पार्टी करेंगे। ये सुन परिवार आवेश में आ गया। हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई। गुंडे वहां से गए और कुछ मिनट बाद वापस 15-20 साथियों के साथ लौटे। घर पर पथराव कर दिया। दरवाजा तोड़ते हुए अंदर घुस गए। पूरे परिवार को पीटा।

घरवालों ने डायल 100 पर कॉल किया, लेकिन पुलिस नहीं आई। हमने 2 घंटे माथापच्ची की, तब सिर्फ मारपीट की रिपोर्ट लिखी। छेड़छाड़ की धारा नहीं लगाई। भांजी की नाक की नली फट गई और ब्लड नहीं रुक रहा, उसे आईसीयू में भर्ती किया है।

चिमनगंज थाना प्रभारी जितेंद्र भास्कर ने कहा, जो घटना बताई, वही रिपोर्ट लिखी है, इसकी VIDEO रिकॉर्डिंग भी कराई। छेड़छाड़ के बारे में नहीं बताया। मारपीट की घटना है। परिवार जो भी स्टेटमेंट दे रहे हैं, वो एफआरआई के अतिरिक्त दे रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है, वे फरार हैं और उनके घर ताले लगे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.