जीजा से विवाद हुआ तो साला टॉवर पर चढ़ा:सुसाइड की धमकी देता रहा, 2 घंटे चला ड्रामा

Updated on 17-12-2022 05:13 PM

जीजा से झगड़ा हुआ तो साला टॉवर पर चढ़ गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और प्रशासन की टीम भी पहुंच गई। करीब 2 घंटे तक ड्रामा चला। बाद में कुछ लोग टॉवर पर चढ़े और उसे नीचे उतारा।

मामला एमपी के अशोकनगर जिले के मुंगावली का है। ईसागढ़ थाना क्षेत्र के परासरी गांव का रहने वाला कल्लू लोधी (23 वर्षीय) अपनी बहन के घर सिहोरा गांव गया था। वहां किसी बात को लेकर जीजा से उसका विवाद हो गया। इसके बाद वो जीजा के घर से सीधे मुंगावली आया और यहां टॉवर पर 40-45 फीट ऊपर चढ़ गया।

इतनी देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक लगातार सुसाइड करने की धमकी देता रहा। युवक का ये हाईवोल्टेज ड्रामा 2 घंटे तक चलता रहा। लोगों ने युवक से नीचे उतरने की काफी मिन्नतें की, लेकिन वह नीचे नहीं उतरा।

गुस्से में आकर टॉवर पर चढ़ गया
कल्लू लोधी ने बताया कि मेरी बहन ने मुझसे कहा था कि तुम मुझे लेने आ जाओ तो मैं वहां गया था। उसने वहीं पर बमोरी कुटिया गांव वाले बड़े जीजा को भी बुला लिया। बहन को ले जाने के लिए कहा तो जीजा ने कहा, मैं छोड़ आऊंगा। फिर हम वहां से चले गए और रोड पर आकर बैठ गए। वहीं पर जीजा और उसके परिवार वालों से गाली-गलौज और विवाद हो गया।

हम वहां से चलकर कुछ आगे पहुंचे तो उन्होंने हमारे साथ मारपीट कर दी। जिसमें बड़े जीजा घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मुंगावली लाया था। बहन बोल रही थी कि रिपोर्ट कर दे। इसके लिए मैं सिहोरा के थाने पर भी गया लेकिन मुझे यह समझ नहीं आया कि, क्या करूं? इस वजह से मैं गुस्से में आकर टॉवर के ऊपर चढ़ गया।

गले पर रस्सी बांध चढ़ा ऊपर
युवक टॉवर के ऊपर चढ़ते वक्त अपने साथ रस्सी लेकर गया था। जैसे ही युवक के ऊपर चढ़ने की जानकारी प्रशासन को मिली तो SDM रवि मालवीय, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां मौजूद सभी लोगों ने युवक से नीचे आने के लिए कहा और इसके लिए काफी मिन्नतें की। लेकिन वह उतरने को राजी नहीं हुआ। लगभग 2 घंटे तक लोग चिल्लाते रहे लेकिन युवक नीचे नहीं उतरा।

लोगों ने दिखाई शराब की बोतल
युवक मोबाइल टॉवर पर 40 से 45 फीट ऊपर चढ़ा हुआ था और वहीं से सुसाइड करने की धमकी दे रहा था। मौके पर मौजूद लोगों को लगा कि युवक शराबी होगा जो शराब नहीं मिलने की वजह से टॉवर पर चढ़ गया होगा। इस वजह से वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे शराब की बोतल भी दिखाई। अधिक ऊंचाई होने की वजह से 2 घंटे तक लोगों की जान हलक में अटकी रही।

युवक की बहन को बुलाया
टॉवर से कुछ दूर युवक के रिश्तेदार रहते थे। जैसे ही उन्होंने देखा कि यह परासरी गांव का कल्लू है तो उन्होंने उसकी बहन को फोन पर सूचना दी। घटना की जानकारी लगते ही बहन भी तुरंत मौके पर आ गई और भाई को नीचे उतारने के लिए मिन्नतें करती रही। लेकिन वह नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं हुआ।

पुलिस-प्रशासन ने नीचे तिरपाल लगाई
युवक काफी देर तक नीचे नहीं उतरा, और करीब 2 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इसी बीच पुलिस-प्रशासन ने युवक को बचाने के लिए पूरे इंतजाम कर लिए। मौके पर फायर बिग्रेड पहुंच गई और नीचे बड़ी संख्या में लोगों ने इकट्ठे होकर तिरपाल को हाथों में पकड़ लिया। ताकि युवक गिरे तो उसे बचा सके।

पंजाब से मजदूरी कर घर आया था
कल्लू लोधी कुछ महीने पहले मजदूरी करने पंजाब गया था और कुछ ही दिन पहले अपने घर आया था। यहां से वह अपनी बहन के घर चला गया।

नीचे उतारने के बाद थाने ले गई पुलिस
युवक 2 घंटे तक ड्रामा करता रहा तो फिर लोगों को ऊपर चढ़ने का फैसला लेना पड़ा। वहां मौजूद पुलिस आरक्षक रविकांत, पार्षद हुसैन मोहम्मद, इकबाल, जमींदार राशिद खान, नगर परिषद कर्मचारी और राजकुमार अहिरवार की मदद से उसे उतारा गया और उसकी जान बच गई। पुलिस ने बताया कि युवक टॉवर पर चढ़कर सुसाइड करने की धमकी दे रहा था। उपद्रव मचाने, शांति भंग करने या कोई घटना नहीं कर ले, इस चक्कर में इसको जेल भेज दिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.